फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केट मिडलटन को रूलाने की बात पर मेगन मर्केल ने किया खुलासा, बोलीं- ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था

Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेगन मर्केल - फोटो : Instagram
मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी ने ओपरा विनफ्रे को दिए 90 मिनट के लंबे इंटरव्यू में ब्रिटिश राजघराने से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जिसके बाद से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू में मेगन मर्केल ने खुलासा किया था कि शाही परिवार के एक सदस्य ने उनके बेटे के रंग को लेकर चिंता जताई थी। इस मौके पर मेगन ने 'डचेस ऑफ कैंब्रिज' और प्रिंस विलियम्स की पत्नी केट मिडलटन के साथ बिताए समय के बारे में भी बात की और साथ ही केट के रोने वाली बात के पीछे की सच्चाई भी बताई।
विज्ञापन

2 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : PTI
विनफ्रे ने सवाल किया था कि क्या फ्लावर गर्ल के कपड़ों को लेकर केट मिडलटन और मेगन मर्केल के बीच अनबन ने केट को रूला दिया था। जिस पर मेगन मर्केल ने कहा था, 'सनसनीखेज सभी रिपोर्ट फेक थी। इसके ठीक उलटा हुआ था। केट फ्लावर गर्ल्स के कपड़ों को लेकर खुश नहीं थीं और इस बात ने मुझे रुला दिया था। हालांकि, इसके बाद केट ने मेरे लिए फूल और नोट भेजा था, साथ ही माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
मेगन मर्केल
मेगन ने आगे कहा कि, 'मैं ये बात केट को नीचा दिखाने के लिए साझा नहीं कर रही हूं। केट एक अच्छी इंसान हैं। आपको उस काम के लिए दोषी ठहराया जाए जो आपने किया ही ना हो..और वह आपके साथ हुआ हो तो ऐसी स्थिति से निपटना बहुत मुश्किल होता है। मैं यहां ऐसी कोई बात शेयर नहीं कर रही हूं जो केट के लिए अपमानजनक हो।'

4 of 5
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI
उन्होंने आगे कहा था कि, 'वैसे आमतौर पर यह सब बातें ऑन-रिकॉर्ड होती हैं और लोग इसे हास्यास्पद कहानी बताकर इसका खंडन भी कर देंगे। लेकिन, केट के मामले में ऐसा हुआ तो उन्होंने उसे नकारा नहीं। उन्होंने इसे स्वीकार किया कि शादी के बाद चीजें बिगड़ने लगीं। मुझे यह अहसास होने लगा कि न केवल मैं उपेक्षा का शिकार हो रही हूं और वे लोग परिवार के दूसरे सदस्यों का बचाव करने के लिए झूठ भी बोल रहे थे। वे मुझे और मेरे पति को बचाने के लिए सच नहीं बोलना चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन - फोटो : Twitter
बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन के साक्षात्कार के बाद प्रिंस विलियम और केट मिडलटन को पहली बार स्पॉट किया गया था, जहां प्रिंस विलियम से एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा था कि 'क्या रॉयल फैमिली जातिवादी है?' इस पर प्रिंस विलियम ने कहा था, 'हम बिल्कुल नस्लवादी परिवार नहीं हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें