डॉक्टर स्ट्रेंज और क्ली
- फोटो : social media
कौन है मिड-क्रेडिट सीन की मिस्ट्री वुमन?
फिल्म में चार्लीज थेरॉन की एंट्री पर लोगों के दिलों-दिमाग में एक हिंट छोड़ दी थी कि कोई नया कैरेक्टर एमसीयू में आने वाला है। लेकिन इतनी सी उपस्थिति से यह समझना आसान नहीं है कि चार्लीज एमसीयू में कौन सा किरदार निभा रही है। थेरॉन की पर्पल और ब्लैक कॉस्टयूम को देखकर प्रशंसक अनुमान लगा रहे थे कि वह क्ली है, एक रहस्यमय महिला जिसने 1964 से मार्वल कॉमिक्स की दुनिया में कदम रखा था। तभी से वह डॉक्टर स्ट्रेंज कॉमिक्स में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। क्ली एक शक्तिशाली जादूगरनी है जो देखने में मानव लगती है, लेकिन वास्तव में वह फाल्टिन जाति की एक सदस्य। फाल्टिन जाति के लोग जादू से पैदा हुए होते हैं और उनमें बहुत शक्ति होती हैं। क्ली डार्क डायमेंशन की रानी भी हैं, जिसकी शक्तियों में टेलीकिनेसिस, माइंड-कंट्रोल, टेलिपोर्टिंग, सुपर-स्ट्रेंथ और ट्रांसम्यूटेशन शामिल हैं। इसके साथ ही वह डोरमम्मू की भतीजी भी है, जिससे साल 2016 में आई फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' में स्टीफन की भिड़ंत हुई थी।