फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: पति कान्ये वेस्ट से तलाक लेने जा रहीं Kim Kardashian, महीनों से अलग रह रहा ये सेलिब्रिटी कपल

Wed, 06 Jan 2021 02:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
किम कार्दशियन (Kim Kardashian) बेहतरीन टीवी स्टार, अमेरिकन मॉडल, बिजनेस वुमन और सोशलाइट महिला हैं। वैसे तो किम अपने बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि किम अपने पति कान्ये वेस्ट से तलाक ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : किम कार्दशियन
दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों इस समय अलग रह रहे हैं। खबरों की मानें तो किम अपने चारों बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं जबकि उनके पति मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट इस समय वीयोमिंग में अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kim kardashian, kanye west - फोटो : इंस्टाग्राम
सूत्रों की मानें तो किम ने खुद ही कान्ये से अलग होने का फैसला लिया है। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।

4 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम कार्दशियन सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है, 'कार्दशियन कॉनफिल्ड'। किम ने प्लेब्वॉय मैगजीन के 2007 के लिए न्यूड तस्वीरें भी खिंचवाई थी। वहीं उनके पति बीते दिनों अमेरिकी चुनावों को लेकर चर्चा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कर्दाशियां - फोटो : Social Media
किम कार्दशियन को उनकी कर्वी बॉडी के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से एक किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम का पूरा परिवार ही सेलिब्रिटी है। किम के पिता रॉबर्ट कार्दशियन अमेरिका के बड़े वकील थे और उनकी मां क्रिस जेनर भी जानी मानी सेलिब्रिटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें