फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rowan Atkinson: महंगी गाड़ियों के साथ-साथ लंदन में आलीशान महल के मालिक भी हैं 'मिस्टर बीन', लग्जरी लाइफस्टाइल में नहीं दे सकता कोई टक्कर

Wed, 06 Jan 2021 11:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mr. Bean - फोटो : ट्विटर
कॉमेडियन और लेखक, सिटकॉम मिस्टर बीन रोवन एटकिंसन का जन्मदिन है। दुनिया रोवन को उनके नाम से कम और मिस्टर बीन से ज्यादा जानती है। एटकिंसन को भले ही मिस्टर बीन के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन अभिनेता-कॉमेडियन का कहना है कि उन्हें ये किरदार "तनावपूर्ण और थकावट" वाला लगता है। 65 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि उन्हें अब इस कैरेक्टर को निभाने में मजा नहीं आता क्योंकि इसमें बहुत अधिक जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन

2 of 5
Mr. Bean - फोटो : ट्विटर
आज रोवन एटकिंसन के जन्मदिन पर चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें। 'मिस्टर बीन' के अलावा रोवन 'ब्लैकेडर', 'नाइन ओ क्लॉक न्यूज', 'द सीक्रेट पुलिसमैन्स बॉल्स' और 'द थिन ब्लू लाइन नाम' के टीवी शो में काम कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि रोवन एटकिंसन ने इस शो से पहले या बाद में किसी और शो में काम नहीं किया लेकिन उन्हें पहचान मिली तो मिस्टर बीन से। 
विज्ञापन

3 of 5
mr bean
रोवन का जन्म आज ही के दिन साल 1955 में डरहम में हुआ था, वे वहीं पले-बढ़े। उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। एक समय उन्हें लॉरी चलाने का शौक चढ़ गया और आज भी वो लॉरी ड्राईवर का लाइसेंस रखते हैं। रोवन काफी हंसमुख और खुलेदिल के इंसान है। जितना वह रील लाइफ में लोगों को हंसाते हैं उतना ही रियल में भी अपने दोस्तों के साथ काफी मौज-मस्ती करते हैं। 

4 of 5
mr bean
रोवन एटकिंसन का नाम ब्रिटेन के सबसे अमीरों में शुमार किया जाता है। उनका स्टारडम बड़े एक्टर्स से भी कहीं ज्यादा है। मिस्टर बीन का लंदन में एक आलीशान महल है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा रोवन एटकिंसन के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक मैकलोरेन एफ1 भी है। अगर आप आज इस कार को ढूंढने या खरीदने निकलेंगे तो आपको इसके लिए करीबन 80 से 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rowan Atkinson - फोटो : इंस्टाग्राम
रोवन को एक्टिंग के लिए युनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' के खिताब से नवाजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्टर बीन यानि कि एटकिंसन करीब 8 हजार करोड़ रुपये की संपति के मालिक हैं। मिस्टर बीन की पॉपुलैरिटी किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है। रोवन एटकिंसन का शो मिस्टर बीन लगभग 5 सालों तक चला। समय बदला शो बदले और निए कैरेक्टर्स भी आए लेकिन मिस्टर बीन जैसा जलवा न कोई तब दिखा पाया न ही अब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें