Kim Kardashian
- फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम कार्दशियन बहुत ही फेमस पर्सनैलिटी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं लेकिन इस बार वह अपने टॉक शो में रोने की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। किम को जब पता चला कि उनके पूर्व पति कान्ये वेस्ट ने उनके प्राइवेट वीडियो का एक फुटेज उनके पूर्व प्रेमी रे जे से हासिल कर लिया है, तब वह बुरी रह टूट गईं और रोने लगीं। बता दें कि कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन के पूर्व प्रेमी रे जे से मुलाकात कर हार्ड ड्राइव वापिस ली थी, जिसमें किम की बची हुई फुटेज थी।