फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Wick Chapter 4 Trailer: 'जॉन विक चैप्टर 4' का पावर पैक ट्रेलर रिलीज, इमोशन के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन

Fri, 11 Nov 2022 01:21 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
जॉन विक चैप्टर 4 - फोटो : यूट्यूब
कीनू रीव्स की मुख्य भूमिका वाली फ्रेंचाइजी 'जॉन विक' एक ऐसी फिल्म सीरीज है, जो अपने हर अगले पार्ट के साथ और बेहतर होती जाती है। इसके तीन भाग पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब 'जॉन विक चैप्टर 4' भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस चौथे चैप्टर की रिलीज में कुछ महीनों का समय बाकी है, ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के बीच बज बनाने के लिए फिल्म का हिंदी और अंग्रेजी में पावर पैक ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। जो जबरदस्त एक्शन से भरपूर है।
 

Death Row Pictures: हिप-हॉप स्टार स्नूप डॉग के जीवन पर बनेगी फिल्म, एलन ह्यूजस संभालेंगे निर्देशन की कमान

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जॉन विक चैप्टर 4 - फोटो : यूट्यूब
'जॉन विक चैप्टर 4' साल 2019 में आई फिल्म 'जॉन विक: चैप्टर 3' का सीधा सीक्वल है और यह कीनू रीव्स सीरीज की सबसे लंबी फिल्म होगी। नए चेहरों और शानदार एक्शन दृश्यों के साथ, चैप्टर 4 जॉन विक का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन थ्रिलर दिखाने का वादा करता है। जिसकी शानदार झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है। ट्रेलर में कीनू रीव्स को चाकू से लेकर गन तक हर हथियार का जबरदस्त फुर्तीले तरीके से इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।
 

Avatar-The Way Of Water: 'अवतार 2' की रिलीज से पहले जॉन लैंडो ने दिखाया भारत के लिए प्यार, बोले- नमस्ते इंडिया

विज्ञापन

3 of 4
जॉन विक चैप्टर 4 - फोटो : यूट्यूब
कीनू रीव्स के साथ 'जॉन विक चैप्टर 4' में लॉरेंस फिशबर्न, इयान मैकशेन, और लॉस रेडिक भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। चाड स्टेल्सकी जिन्होंने पिछली ती फिल्मों का निर्देशन किया है, उन्होंने ही इस चौथे सीजन को भी निर्देशित किया है। बेसिल इवानिक, एरिका ली और स्टेल्सकी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं तो वहीं रीव्स ऐर लुईस रोजनर कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़े हैं।
 
यहां देखें अंग्रेजी ट्रेलर

 
विज्ञापन

4 of 4
जॉन विक चैप्टर 4 - फोटो : social media
जिन्होंने जॉन विक सीरीज के पिछले तीन चैप्टर देखे होंगे, उन्हें पता होगा कि किस तरह से फिल्म के एक्शन दृश्यों और शानदार बैकग्राउंड साउंड को सुनने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। फिलहाल बता दें कि जॉन विक सीरीज का चौथा चैप्टर 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

यहां देखें जॉन विक चैप्टर 4 का हिंदी ट्रेलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें