फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट डॉनी जूनियर के साथ फिल्म बनाएंगे रूसो बंधु, स्पाइडर मैन के साथ भी फिल्म लाइन में

Thu, 09 Jul 2020 02:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रॉबर्ट डावनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वेल सिने यूनिवर्स की फिल्में 'एवेंजर्स' के अंतिम दोनों भागों 'इंफिनिटी वॉर' और 'एंडगेम' का निर्देशन करने वाले रूसो बंधु इन फिल्मों के कलाकारों का पीछा नहीं छोड़ना चाहते। चर्चित किरदार थॉर के कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में काम करने के बाद वह 'स्पाइडर मैन' के कलाकार टॉम हॉलैंड के साथ फिल्म 'चेरी' की घोषणा कर चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जो रूसो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब उनके निशाने पर है इस सीरीज का सबसे पुराने किरदार 'आयरन मैन' के कलाकार रॉबर्ट डॉनी जूनियर। खबर है कि रूसो बंधु रॉबर्ट के साथ भी जल्द ही एक फिल्म करने वाले हैं। मार्च के महीने में विश्वव्यापी लॉकडाउन होने के बावजूद रूसो बंधु घरों में बैठकर ही काम करने में लगे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वह जल्द ही रॉबर्ट डॉनी जूनियर के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने इतना जरूर कहा कि यह मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगा। रूसो बंधु टॉम हॉलैंड के साथ तो पहले से ही एक ड्रामा फिल्म की घोषणा कर चुके हैं। खबर है कि यह फिल्म भी पूरी हो चुकी है। इसके अलावा वह 'स्पाइडर-मैन- फार फ्रॉम होम' के खलनायक जैक जिलेन्हाल के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं।

4 of 5
स्कारलेट जोहानसन - फोटो : सोशल मीडिया
उधर मार्वेल सिने यूनिवर्स की आने वाली फिल्म 'ब्लैक विडो' की निर्देशक केट शॉर्टलैंड ने यह साफ किया है कि इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन पर फिल्म की दूसरी अभिनेत्री फ्लोरेंस पुघ का किरदार हावी रहेगा। केट ने कहा, 'हमें लग रहा था कि दर्शकों को इन किरदारों की मूल कहानी चाहिए। इसलिए हम ब्लैक विडो के भूतकाल में गए हैं। हमें नहीं पता कि फ्लोरेंस पुघ का किरदार कितना अच्छा काम करेगा। हम यह जानते हैं कि वह अच्छा रहेगा लेकिन यह नहीं पता कि कितना अच्छा रहेगा। बस यह पता है कि यहां से एक और नई कहानी जन्म लेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक विडो - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञात है कि पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' में स्कारलेट जोहानसन के किरदार नताशा रोमनॉफ यानी ब्लैक विडो का खात्मा हो चुका है। ब्लैक विडो के प्रशंसकों का मानना है कि टोनी स्टार्क की मौत और स्टीव रॉजर्स यानी कैप्टन अमेरिका के रिटायरमेंट की वजह से ब्लैक विडो पर कम ध्यान दिया गया है। इस बारे में केट कहती हैं, 'बिल्कुल! ब्लैक विडो के प्रशंसक इस बात से नाराज हैं। लेकिन, जब मेरी बात स्कारलेट से हुई थीं तो उन्होंने कहा कि नताशा को श्रद्धांजलि की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि यह उस किरदार के लिए बहुत अच्छा अंत था।'

पढ़ें: झील से लापता हुईं अभिनेत्री नाया रिवेरा, चार साल के बेटे ने बताया- 'पानी में कूदीं और वापस नहीं आईं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें