फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karate Kid Legends Box Office Report: धीरे-धीरे आगे बढ़ रही ‘कराटे किड लीजेंड’, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 01 Jun 2025 08:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karate Kid Legends Box Office Collection Day 3: भारत में सुपरस्टार जैकी चेन की हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ 30 मई को रिलीज हुई थी। आज फिल्म को रिलज हुए पूरे तीन दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
विज्ञापन
1 of 6
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब
'कराटे किड' पहली बार 1984 में चीनी भाषा में बनाई गई थी। साल 2010 में रिलीज हुई ‘कराटे किड’ में जैकी चेन ने मिस्टर हान नाम के एक कराटे टीचर का किरदार निभाया। वहीं फिल्म में उनके स्टूडेंट का रोल जेडन स्मिथ ने निभाया। अब 2025 में फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ रिलीज हुई है। जानिए, फिल्म के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
विज्ञापन

2 of 6
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड ने भारत में  1.6 करोड़ रुपये से बाॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 2.39 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन
आज रविवार के दिन वीकएंड पर भी फिल्म की ज्यादा कमाई नहीं हो पाई है। शनिवार के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन आज रविवार को कम रहा। आज फिल्म ने रविवार को तीसरे दिन 1.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 5.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  
 

4 of 6
अजय देगवन और बेटे युग ने की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' की हिंदी डबिंग - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
किसने किया फिल्म का हिंदी वर्जन डब
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ की हिंदी डबिंग बॉलीवुड के सिंघम एक्टर अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने की है। अजय और काजोल के बेटे युग इस फिल्म के जरिए पहली बार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हैं। अजय देवगन ने फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में जैकी चेन के किरदार मिस्टर हान और युग ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कराटे किड लीजेंड - फोटो : एक्स
फिल्म की कहानी
‘कराटे किड लीजेंड’ की कहानी एक बच्चे के सपने की है, जो कराटे चैंपियन बनना चाहता है। फिल्म में कराटे चैंपियन बनने के पीछे कई इमोशनल एंगल दिखाए गए हैं। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, क्योंकि वह अब बूढ़े हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं। 

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: आमिर खान का खुलासा, कैसे शाहरुख खान ने उन्हें दिया था महंगा तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है। इस फिल्म में जैकी चेन के अलावा राल्फ मैकियो, बेन वांग, जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। बहरहाल, फिल्म की रिलीज को अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए हैं। आने वाला कलेक्शन तय करेगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है।

यह भी पढ़ें: Video Viral: तुषार ने मनाया बेटे लक्ष्य का जन्मदिन, प्यार लुटाती दिखीं बुआ एकता कपूर; देखें वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें