फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karate Kid Legends Day 2-Mission Impossible 8: कराटे किड लीजेंड को वीकएंड का नहीं मिला फायदा, MI की बढ़ी कमाई

Sat, 31 May 2025 08:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Karate Kid Legends Day 2 Box Office Collection-Mission Impossible 8 Day 15: आज हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को भारतीय सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। वहीं 'मिशन इंपॉसिबल 8' को भी 15वां दिन है। जानिए, इन दोनों फिल्मों का क्या कलेक्शन रहा? 

विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन की हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को हमारे सिनेमाघरों में आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारत में इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। जानिए, दूसरे दिन यह फिल्म कितना कलेक्शन भारत में कर पाई है? इसके अलावा 'मिशन इंंपॉसिबल 8' ने 15वें दिन में आकर कितना कलेक्शन किया है, यह भी जानिए? 

विज्ञापन

2 of 6
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब

दूसरे दिन का कलेक्शन  
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ ने दूसरे दिन 1.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। ‘कराटे किड लीजेंड’ का कुल कलेक्शन 3.29 करोड़ रुपये हुआ है। वीकएंड का फायदा इस फिल्म को नहीं मिला है। शायद दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। 

विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन और बेटे युग ने की 'कराटे किड लीजेंड' की डबिंग - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन ने बेटे युग संग की हिंदी डबिंग 
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ को भारतीय दर्शक ज्यादा से ज्यादा देखें इसके लिए फिल्म की डबिंग अजय देवगन से कराई गई। अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने भी फिल्म के एक किरदार की डबिंग की है। अजय देवगन ने फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में जैकी चेन के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है। वहीं युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। 

4 of 6
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब

कराटे के साथ दिखी इमोशनल स्टोरी 
कराटे किड एक पॉपुलर फ्रैंचाइजी फिल्म है। यह चाइनीज लैंग्वेज में पहली बार 1984 में बनी थी। इसके बाद साल 2010 में रिलीज हुई ‘कराटे किड’ में जैकी चेन ने मिस्टर हान नाम के एक कराटे टीचर का रोल किया। अब वह फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में दिखे। इस बार भी कराटे के साथ एक इमोशनल स्टोरी दर्शकों को देखने को मिली। ली फोंग (बेन वांग) को कुंग फू स्किल्स अकेले सीखाना अब मिस्टन हान (जैकी चेन) के बस में नहीं है, वह बुजुर्ग हो चुके हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दोस्त डेनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) की मदद लेते हैं। दोनों मिलकर ली फोंग को ट्रेनिंग देते हैं। इस ट्रेनिंग का एक खास मकसद भी है, जो फिल्म देखकर पता चलता है। 

विज्ञापन

5 of 6
हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये है फिल्म की स्टार कास्ट  
इस फिल्म को जोनाथन एंटविस्टल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में जैकी चेन, राल्फ मैकियो, बेन वांग के अलावा जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे एक्टर्स भी नजर आए। इन सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में रंग जमाने की पूरी कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
15वें दिन मिशन इंपॉसिबल की कमाई में बढ़ोतरी 
शनिवार यानी वीकएंड का फायदा टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को जरूर मिला है। इस फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा कमाई शनिवार को की है। शुक्रवार को  ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने 1.76 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। कुल कमाई की इस फिल्म की अब तक 86.41 करोड़ रुपये हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें