फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: 2025 में रिलीज होंगी कई हॉलीवुड फिल्में, दिखेंगा सुपरहीरो का धमाकेदार एक्शन और डायनासोर का खौफ

Sun, 27 Apr 2025 09:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Movies 2025: मार्वल की MCU का छठा चरण 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' से शुरू होगा। वहीं प्रशंसकों को सुपरहीरो से लेकर डायानासोर तक की दुनिया की कहानी के बारे में दिलचस्पी है। ये सभी फिल्में 2025 को सिनेमा के लिए खास बनाएंगी!
 
विज्ञापन
1 of 6
2025 में रिलीज होंगी कई हॉलीवुड फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 में हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड', 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकिंग', 'सुपरमैन', 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ', '28 इयर्स लेटर', 'एवेंजर्स: द फाइनल रेकिंग' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड में एंथनी मैकी, रोजा सालाजार, जियानकार्लो एस्पोसिटो और हैरिसन फोर्ड जैसे सितारे नजर आएंगे। यह बार की तरह मार्वल की एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। एक्टर एंथनी मैकी अपने करेक्टर सैम विस्लन के किरदार में लौटेंगे। एंथनी के अलावा फिल्म में शिरा हास, हैरिसन फोर्ड और लिव टायलर के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Viral Video: अपनी अनोखी चाल पर ट्रोल हुईं 90 के दशक की यह मशहूर एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पागलों की तरह क्यों…

 
विज्ञापन

3 of 6
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग - फोटो : एक्स
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल सीरीज की आखिरी फिल्म होगी। डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वेरी हैं। टॉम क्रूज के साथ हेली एटवेल और साइमन पेग मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होगी। टॉम क्रूज हर बार कुछ नया करते हैं, जैसे बुर्ज खलीफा पर चढ़ना या हवाई जहाज से लटकना। इस बार यह सीरीज खत्म हो रही है।

यह भी पढ़ें:
Akshaye Khanna: कभी भी पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय, बोले- 'बराबरी करना मुश्किल...'
 

4 of 6
सुपरमैन की झलक - फोटो : इंस्टाग्राम@superman
सुपरमैन
यह नई सुपरमैन फिल्म है, जिसका पुरानी फिल्मों से कोई कनेक्शन नहीं है। इसके डायरेक्टर जेम्स गन हैं। डेविड कोरेनस्वेट सुपरमैन बने हैं, और रेचल ब्रोसनेन व निकोलस होल्ट भी हैं। यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी। इसमें सुपरमैन के अलावा Guy Gardener, Hawk Girl और Mister Terrific जैसे किरदार भी होंगे। यह नया DCU का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: ओटीटी पर देखें 'ग्राउंड जीरो' स्टार इमरान हाशमी की फिल्में, जिसमें मिलेगा एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर
 
विज्ञापन

5 of 6
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ फिल्म जुरासिक वर्ल्ड सीरीज की रीबूट फिल्म है, यानी पुरानी फिल्मों से इसका कोई लेना-देना नहीं। डायरेक्टर गेरेथ एडवर्ड्स हैं। स्कार्लेट योहानसन और मेहरशाला अली मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी। कहानी में एक टीम को एक द्वीप पर भेजा जाता है, जहां जुरासिक पार्क की रिसर्च हुई थी। उन्हें तीन बड़े डायनासोर का DNA लाना है और यहीं से शुरू होती है फिल्म की कहानी।

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल, स्टाफ से हाथ मिलाकर किया गर्मजोशी से स्वागत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अवतार फायर एंड ऐश - फोटो : इंस्टाग्राम
अवतार: फायर एंड ऐश
जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। सैम वर्थिंगटन, जोई सेल्डानिया और केट विंसलेट मुख्य भूमिकाओं में हैं। अवतार सीरीज के अलावा फैंस को इन सभी हॉलीवुड एक्शन एडवेंचर फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan Viral Video: गौरी स्प्रैट और बेटे जुनैद के साथ नजर आए आमिर खान, दिखे पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें