हॉलीवुड फिल्ममेकर्स की नजर अब भारतीय सिनेमा बाजार पर है, यहां ज्यादा से ज्यादा कमाई उनकी फिल्में कर सकें इसके लिए वे नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में, जिनके जरिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हॉलीवुड की सुपरहीरो वाली फिल्में भारतीय दर्शकों को पसंद आती हैं, ये फिल्में भारत में अच्छी-खासी कमाई भी कर लेती हैं। इसी बात को देखते हुए अब एक्शन जॉनर वाली हॉलीवुड फिल्में भी भारतीय दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश में हैं। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ भारत में रिलीज हुई। यह फिल्म 6 दिन में लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आगे कुछ और हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में क्रेज बना रहे इसके लिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स कुछ खास तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
भारत में पहले रिलीज हुई फिल्म
टॉम क्रूज जैसे हॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ यूनाइटेड स्टेट्स में कल यानी 23 मई को रिलीज होगी। जबकि भारतीय दर्शकों ने यह फिल्म एक हफ्ते पहले ही देख ली, भारत में यह फिल्म 17 मई 2025 को रिलीज हुई। अमेरिका से पहले भारत में ‘मिशन इंपॉसिबल’ को रिलीज करना बताता है कि भारतीय बाजार हॉलीवुड के लिए कितना बड़ा हो चुका है। इस ट्रेंड को आगे कई और हॉलीवुड फिल्में भी लागू कर सकती हैं।
इंडियन इंफ्लुएंसर से प्रमोशन
पिछले दिनों टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ का एक प्रीमियर लंदन में हुआ था। इस प्रीमियर पर इंडियन इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर, अवनीत कौर भी पहुंचीं। इन दोनों इंफ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में भारतीय इंफ्लुएंसर से प्रमोशन कराके ‘मिशन इंपॉसिबल’ की जानकारी को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में हॉलीवुड फिल्ममेकर्स कामयाब रहे। पहले भी मार्वल प्रोडक्शन वाले अपनी सुपरहीरो वाली फिल्मों का प्रमोशन यूट्यूबर आशीष चंचलानी से करा चुके हैं।
मुफासा- द लायन किंग में शाहरुख खान ने दी अपनी आवाज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नामी एक्टर से डबिंग
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ में टॉम क्रूज के कैरेक्टर एथन हंट को डब आर्टिस्ट विराज आधव ने अपनी आवाज दी है। लेकिन कई हॉलीवुड फिल्मों में भारतीय सिनेमा के नामी एक्टर्स की आवाज सुनने को मिली है। जैसे ‘मुफासा द लायन किंग’ फिल्म में शाहरुख खान ने हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी, वहीं तेलुगू वर्जन में महेश बाबू ने अपनी आवाज दी थी। इन कलाकारों की आवाज की वजह से भी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की। जल्द ही ‘कराटे किड’ का नया पार्ट आएगा, इस फिल्म में जैकी चेन के किरदार को अजय देवगन अपनी आवाज दे रहे हैं।
हॉलीवुड एक्टर्स का इंडियन स्टाइल
हॉलीवुड एक्टर्स की बहुत हद तक भारतीय दर्शकों के बीच फैन फॉलोइंग है लेकिन ये लोग वक्त-वक्त पर भारतीय अंदाज में नजर आ जाते हैं, भारतीय त्योहारों को मनाते दिखते हैं। इस कारण इनकी पॉपुलैरिटी भारतीय दर्शकों में बढ़ती है। आगे चलकर पॉपुलैरिटी का फायदा फिल्मों के कलेक्शन पर भी नजर आता है।