हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में भी अच्छा-खासा है। एक बड़ा बाजार इन फिल्मों के लिए भारत में बन चुका है, इसी कारण से कई फिल्में तो भारत में पहले रिलीज हो रही हैं और विदेशों में बाद में रिलीज हो रही हैं। टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ यानी ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भी पहले भारत में रिलीज हुई है, यह फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई, जबकि 23 मई को यूएस में रिलीज होगी। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितना कलेक्शन कर लिया है।