फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Films: इन हॉलीवुड फिल्मों में दिखी भारत की कहानी, तीन मूवीज तो ऑस्कर भी कर चुकी हैं अपने नाम

Mon, 31 Jul 2023 10:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कलाकार अक्सर विदेशों में जाकर अपनी फिल्मों की शूटिंग किया करते हैं। दर्शक भी इन विदेशी लोकेशंस को देखकर काफी खुश होते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसे विदेशी कलाकार है जो भारत की ओर आकर्षित रहते हैं। इनमें से कई सेलेब्स ने भारत की पृष्ठभूमि पर फिल्मों का निर्माण किया है। आइए आपको ऐसी ही कुछ हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें भारती कहानी दिखाई गई है।
KBC 15: ज्ञानदार, धनदार और शानदार तरीके से होने जा रहा है KBC 15 का आगाज, मेकर्स ने की लॉन्च डेट की घोषणा
विज्ञापन

2 of 5
लाइफ ऑफ पाई - फोटो : सोशल मीडिया
लाइफ ऑफ पाई
यह फिल्म यान मार्टेल के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में एक भारतीय लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो जहाज डूबने के बाद किसी तरह एक टाइगर के साथ बच जाता है। इस फिल्म का निर्देशन आंग ली ने किया था। लोगों को उनका निर्देशन काफी अच्छा लगा था। इस फिल्म लिए आंग को बेस्ट डायरेक्टर का एकेडमी अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गांधी
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर विदेशी डायरेक्टर रिचर्ड एटनबर्ग फिल्म गांधी का निर्माण कर चुके हैं। फिल्म में बेन किंग्सले लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को दुनियाभर में काफी ज्यादा सराहना मिली थी। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए बेन को बेस्ट एक्टर के ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

4 of 5
स्लमडॉग मिलेनियर - फोटो : स्लमडॉग मिलेनियर
स्लमडॉग मिलेनियर
इस लिस्ट में स्लमडॉग मिलेनियर भी शामिल है। डैनी बॉयल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक भारतीय लड़के की कहानी को दिखाया गया था। लोगों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्में कई भारती कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। ऑस्कर अवार्ड समारोह में भी इस फिल्म में कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द दार्जिलिंग लिमिटेड - फोटो : instagram: auggierebelo
द दार्जिलिंग लिमिटेड
साल 2007 में आई इस फिल्म का निर्देशन वेस एंडरसन ने निर्देशित किया था। फिल्म में ओवेन विल्सन, अदृएन ब्रोदी जैसे स्टार नजर आए थे। कॉमेडी से भरपूर इस ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी थे। फिल्म में तीन भाई अपने पिता के अंतिम संस्कार के एक साल बाद एक-दूसरे से मिलने के लिए ट्रेन से पूरे भारत में यात्रा करते हैं। लोगों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी।
Fardeen Khan: इस वजह से अलग हुए फरदीन और नताशा के रास्ते, अभिनेता के दोस्त ने असल समस्या का किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें