फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में की धाकड़ कमाई, एक्शन और एनीमेशन का दिखा बोलबाला

Wed, 06 Nov 2019 05:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
द लॉयन किंग, एवेंजर्स और फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय दर्शकों  में बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही साथ हॉलीवुड फिल्मों का भी जोरदार क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में कई ऐसी हॉलीवुड फिल्में हैं जो सिर्फ भारत में ही 100 करोड़ से अधिक की कमाई करती हैं। इस पैकेज में आपको ऐसी पांच हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 6
Avengers Endgame
एवेंजर्स एंडगेम
26 अप्रैल 2019 को एवेंजर्स एंडगेम फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म एवेंजर्स सीरीज का आखिरी पार्ट थी।फिल्म में जोरदार एक्शन के साथ ही साथ सुपरहीरोज का फ्लेवर भी देखने को मिला था। फिल्म को न सिर्फ पूरे देश में बल्कि भारत में भी ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म ने सिर्फ भारत में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 6
Avengers Infinity War
एवेंजर्स इन्फिनिटी वार
27 अप्रैल 2018 को एवेंजर्स इन्फिनिटी वार रिलीज हुई थी। ये फिल्म एवेंजर्स सीरीज का ही हिस्सा है। फिल्म में आयरन मैन, थॉर, हल्क, कैप्टन अमेरिका जैसे कई सुपरहीरोज जोरदार एक्शन करते नजर आए थे। फिल्म ने सिर्फ भारत में 227. 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

4 of 6
'द जंगल बुक' का मुख्य किरदार नील सेठी
द जंगल बुक
8 अप्रैल 2016 को एनिमेटिड फिल्म द जंगल बुक रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जॉन फेवरोऊ ने किया था। इस फिल्म को न सिर्फ बच्चों ने बल्कि बड़े लोगों ने भी काफी पसंद किया था। फिल्म ने भारत में 188 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
the lion king - फोटो : social media
द लॉयन किंग
19 जुलाई 2019 को भारत में द लॉयन किंग रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जॉन फेवरोऊ ने ही किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान, आर्यन खान सहित कई सेलेब्स ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म को बच्चों सहित करीबन हर उम्र के लोगों ने पसंद किया था। फिल्म ने 158.71 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फास्ट एंड फ्यूरियस
फास्ट एंड फ्यूरियस 7
2 अप्रैल 2015 को फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म सीरीज का सातवां पार्ट रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन जेम्स वान ने किया था। ड्वेन जॉनसन, विन डीजल, पॉल वॉकर स्टारर फिल्म ने भारत में 108 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में जोरदार एक्शन और कार चेजिंग सीन्स देखने को मिले थे।

पढ़ें: इन 5 फिल्मों की सीरीज से वीकेंड को बनाएं धमाकेदार, एक्शन से लेकर जादू तक है शामिल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें