हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने एक बार फिर से अपनी भारत यात्रा को याद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत की तस्वीरों को साझा किया है। गौरतलब है कि विल स्मिथ पिछले साल भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां की सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली करीब से देखने की कोशिश की।