वॉर्नर ब्रदर्स की साइको थ्रिलर फिल्म 'जोकर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये फिल्म डीसी कॉमिक के फेमस कैरेक्टर जोकर पर बनी है। जोकर एक ऐसा कैरेक्टर जिसने न सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। डीसी कॉमिक ने जोकर की जो परिभाषा बताई उसके अनुसार वह एक क्रूर और खतरनाक किरदार है। उसका काम है अराजकता फैलाना। बॉलीवुड में जोकर ने जहां हंसाने का काम किया वहीं हॉलीवुड में इसका काम करने का अंदाज थोड़ा जुदा था।