हैरी पॉटर
बता दें कि नई सीरीज की घोषणा इस साल अप्रैल में की गई थी। पोर्टल से बात करते हुए डैनियल रैडक्लिफ ने कहा, “मेरी समझ यह है कि वे बिल्कुल नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि जो कोई भी उन्हें बना रहा है वह इस पर अपनी छाप छोड़ना चाहेगा। न कि वह यह कोशिश करेगा कि पुराने हैरी पॉटर का इसमें कैसे कैमियो कराया जाए। इसलिए मैं निश्चित रूप से किसी भी तरह से इसकी उम्मीद नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैं निश्चित रूप से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और मैं इस मशाल को आगे पास करने के लिए काफी उत्साहित हूं।"