फ्रेंड्स में रॉस गेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल गूगल पर जब आप इस शो के किसी भी मुख्य किरदार के बारे में सर्च करेंगे तो न सिर्फ आपको उसकी जानकारी बल्कि साथ ही साथ उस किरदार की खासियत से भी रूबरू करवाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप गूगल पर रॉस गेलर (Ross Geller)सर्च करेंगे तो आपको दाहिने तरफ एक सोफा नजर आएगा। जब इस सोफे पर आप क्लिक करेंगे तो आपको रॉस की आवाज में ही पिवट (Pivot) सुनने को मिलेगा। वहीं जब आप बार बार सोफे पर क्लिक करें तो कुछ देर बाद सोफा टूट जाएगा और आपको रॉस की आवाज में सुनाई देगा- ओके, आई डोन्ट थिंक इट्स गौना पिवट एनीमोर (OK, I don't think it's gonna pivot anymore)।