फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडल्ट फिल्म की इस एक्ट्रेस का निधन, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Fri, 20 Sep 2019 03:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेसिका जयम्स - फोटो : सोशल मीडिया
एडल्ट फिल्म स्टार जेसिका जयम्स के निधन की खबर सामने आई है। जेसिका अडल्ट फिल्मों के अलावा 'वीड्स इज डेड' शो में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसिका कैलिफोर्निया में अपने घर पर अचेत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन

2 of 5
जेसिका जयम्स - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जेसिका माइकल रेडिंग को जेसिका जयम्स के नाम से जाना जाता है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि जेसिका कैलिफोर्निया की सैन फर्नांडो घाटी स्थित हेवेनहस्र्ट एवेन्यू 900 ब्लॉक के अपने घर पर मंगलवार को अचेत अवस्था में मिलीं। जिसके बाद डाक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जेसिका जयम्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द ब्लास्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेसिका की उनके पति से पिछले कुछ दिनों से बात नहीं हो पाई थी। जिसके बाद जब वो उनसे मिलने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जेसिका बेहोशी की अवस्था में जमीन पर गिरी हुई हैं। जेसिका की मौत कैसे हुई अभी तक इस बारे में कुछ साफ तौर से सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

4 of 5
जेसिका जयम्स - फोटो : सोशल मीडिया
बात एक्ट्रेस के प्रोफाइल की करें तो  जेसिका का जन्म अलास्का के एंकोरेज में हुआ। इसके बाद उन्होंने 2002 में एडल्ट फिल्मों में काम करने की शुरुआत की थी। जेसिका ‘हसलर हनी ऑफ द ईयर’ भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेसिका जयम्स - फोटो : सोशल मीडिया
एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काफी वक्त तक काम करने के बाद 2008 में जेसिका ने खुद का एडल्ट फिल्म स्टूडियो स्थापित किया था। इस स्टार को उद्योग में अपने काम के लिए तब पहचान मिली, जब उन्हें 2018 में एडल्ट वीडियो न्यूज (एवीएन) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

पढ़ें: ग्रेजुएशन के बाद नौकरी ढूंढ़ रही थीं मिया खलीफा, फिर जानें क्यों एडल्ट स्टार बनने का लिया फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें