फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes 2020: 23 साल की ये महिला है 2020 की सबसे अधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटी, अक्षय-सलमान भी छूट गए पीछे

Wed, 16 Dec 2020 04:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Forbes 2020 - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 पूरी दुनिया के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है। इस साल आम लोगों से लेकर लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत का सितारा इस साल भी बुलंद रहा। फोर्ब्स मैगजीन ने इस साल के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में टॉप पर टीवी स्टार और कॉस्मेटिक बिजनेस टायकून काइली जेनर का नाम शामिल है। फोर्ब्स ने काइली को 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी बताया है। महज 23 साल की काइली जेनर ने इस साल 540 मिलियन डॉलर्स यानी की करीब 40 अरब रुपये की कमाई की है और बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
काइली के बाद दूसरे नंबर पर उनकी ही सौतेली बहन किम कार्दशियन के पति और रैपर कान्ये वेस्ट का नाम शामिल है। इस साल कान्ये ने 170 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग साढ़े 12 अरब रुपये की कमाई की है। बता दें कि कान्ये उस वक्त काफी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में अपने फैसले को बदल लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
काइली और कान्ये के बाद फोर्ब्स लिस्ट में मशहूर टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर, पुर्तगाल के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे और अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पांचवे नंबर पर हैं। वहीं टॉप 10 में रेसलर और एक्टर ड्वेन जॉनसन, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर नेमार, अमेरिकन एक्टर टेलर पैरी और रेडियो और टीवी सेलेब हॉवर्ड स्टेन का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस लिस्ट में 52वें नंबर पर जगह बनाई है। हालांकि टॉप 10 में भारतीय सेलेब्स का दूर-दूर तक नाम नहीं है।

4 of 5
काइली जेनर - फोटो : ट्विटर
बता दें कि कुछ समय पहले फोर्ब्स और काइली का विवाद भी काफी सुर्खियों में आया था। दरअसल कुछ साल पहले फोर्ब्स ने काइली को सबसे यंग अरबपति का दावा करते हुए एक कवर स्टोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काइली जेनर - फोटो : Social Media
वहीं इस साल मई के महीने में फोर्ब्स ने काइली को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी और कहा था कि काइली ने फोर्ब्स सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में सबसे कम उम्र (21 साल) की बिलेनियर का खिताब पाने के लिए नकली ड्राफ्ट टैक्स रिटर्न इस्तेमाल किया था। फोर्ब्स की इस रिपोर्ट से काइली काफी दुखी हुई थीं और उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मेरे पास कितने पैसे हैं इसका जवाब देने के अलावा मेरे पास और भी 100 काम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें