फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शुरू हुई फिल्म गदर 2 की शूटिंग और तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Wed, 01 Dec 2021 07:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है गदर।
विज्ञापन
1 of 10
गदर 2, सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं जो अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म है गदर। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी को पर्दे पर देख सकेंगे। दरअसल, जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है। ऐसे में फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 

 हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख यह साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। सामने आई इन तस्वीरों में फिल्म के मुख्य किरदार यानी अभिनेता सनी दोओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने पुराने अंदाज में नजर आए। 

 
गदर 2: सनी देओल और अमीषा पटेल ने शुरू फिल्म की शूटिंग, सेट से वायरल हुई तारा सिंह और सकीना की तस्वीरें

 

विज्ञापन

2 of 10
Seetharama Sastry Death - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मश्री से सम्मानित सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का मंगलवार शाम फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। KIMS अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि शाम 4.07 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें 24 नवंबर को निमोनिया होने के बाद भर्ती करवाया गया था और तभी से वह आईसीयू में थे।

 Seetharama Sastry Death: तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का कैंसर से निधन, सितारों ने जताया शोक

 

 

विज्ञापन

3 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है। हालांकि यह याचिका किसने दायर की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी बीते रोज ही कंगना ने भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।

 मुश्किल में कंगना रणौत: सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग

 

 

4 of 10
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म का इंतजार लोग उसी बेसब्री के साथ कर रहे हैं जैसे बाहुबली के लिए कर रहे थे। बाहुबली सीरीज के बाद लोगों को राजामौली की आरआरआर से भी उसी स्तर की उम्मीद है। फिल्म सात जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनके लिए एक बुरी खबर है। ट्रेलर की झलक देखने के लिए तीन दिसंबर का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। फिल्म के सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए मिली जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेलर तीन दिसंबर को नहीं आएगा।

 RRR: राजामौली की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, तीन दिसंबर को नहीं रिलीज होगा ट्रेलर

 
विज्ञापन

5 of 10
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म जर्सी का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार को फिल्म जर्सी का एक नया पोस्टर फैंस के लिए साझा किया। इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए आमिर खान ने इसके कैप्शन में जो बात लिखी है उसकी खूब तारीफ हो रही है।

 सोशल मीडिया: शाहिद कपूर ने शेयर किया जर्सी का नया पोस्टर, लिखी ऐसी बात जिसे मिल रही है खूब तारीफ

 

 

विज्ञापन

6 of 10
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े शहरों में अपराध इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी तो क्या सेलेब्स भी इसका शिकार बनने से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। ताजा घटना फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आईं अभिनेत्री निकिता दत्ता के साथ हुई छिनैती की है। उन्होंने परेशान होकर अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उम्मीद जताई है कि इससे लोगों मे थोड़ी जागरुकता आ सकती है। निकिता ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। 

 Crime: एक्ट्रेस को सड़क पर अकेला देख बदमाशों ने छीना फोन, खुद ट्वीट कर दी पूरी घटना की जानकारी

 

विज्ञापन

7 of 10
The Matrix 4

मैट्रिक्स सीरीज के चौथे पार्ट 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' के कोरियन पोस्टर के रिलीज होती ही फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भूमिका की चर्चा ने एक बार फिर तूल पकड़ ली है। पोस्टर सामने आने से यह तो स्पष्ट हो गया है कि पिछले कुछ समय से चल रही सुर्खियां सही थीं। मैट्रिक्स के चौथे भाग में प्रियंका सती की भूमिका में नजर आने वाली हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रियंका की भूमिका होने के कारण उनके फैंस बेहद खुश हैं। 

 Priyanka Chopra Sati Matrix: द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस में सती की भूमिका निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इन वजहों से खास है फिल्म

 

 

8 of 10
कंगना रनौत-सलोनी गौड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत की मिमिक्री करने वाली यूट्यूबर सलोनी गौड़ इस बार लोगों को हंसाने के चक्कर में खुद ही मुसीबत में पड़ गई हैं। अपनी मिमिक्री और काल्पनिक किरदारों की एक्टिंग करने के कारण सुर्खियां बटोरने वाली सलोनी को लगातार कंगना का मजाक उड़ाने के कारण अब यूजर की उल्टी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स कंगना पर निशाना साधने के कारण सलोनी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Social Media: कंगना का मजाक उड़ाकर खुद ट्रोल हुई ये मिमिक्री आर्टिस्ट, यूजर्स बोले- कब तक कंगना के नाम पर अपना घर चलाओगी

 

 

 

9 of 10
आशिकी आ गई... - फोटो : सोशल मीडिया

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'राधे श्याम' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म का पहला गाना 'आशिकी आ गई...' बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना चर्चा में आ गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह रोमांटिक गाना सुनकर फैंस एक बार फिर मदहोश हो रहे हैं।

 Aashiqui Aa Gayi Song Release: प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री देख 'आशिकी आ गई...' सुनिए अरिजीत सिंह का यह गाना

 

 

विज्ञापन

10 of 10
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला जो कभी मनोरंजन जगत का जगमगाता चेहरा थे आज सिर्फ एक याद बन कर रह गए हैं। 2 सिंतबर को अचानक सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। उनके निधन ने हर किसी को सदमा दे दिया था। सिद्धार्थ ने अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीता था लेकिन वह इस तरह बिना कुछ कहे चले जाएंगे इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था। उनके जाने के गम हर फैंस को है लेकिन उनके परिवार के दिल पर क्या गुजर रही होगी इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।

 SidNaz: सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन से पहले अनाथालय पहुंचीं शहनाज गिल, फैंस बोले- तुम परी हो जिसे...

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें