फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दिल्ली विधानसभा की समिति का कंगना को समन और जल्द मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 25 Nov 2021 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत को दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति द्वारा समन किया गया है। कंगना को 6 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी। जिसके बाद देश के अलग अलग इलाकों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा हैं।

 

विज्ञापन

2 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने राजनीतिक-सामाजिक बयानों के कारण तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर रहने के कारण स्वरा चर्चा में बनी ही रहती हैं। बीते दिनों दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं और अब खबर है कि वो एक बच्चे को गोद लेने का प्लान बना रही हैं। फैंस यह खबर मिलने के बाद से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

विज्ञापन

3 of 10
अतरंगी रे - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर 24 नवंबर को रिलीज किया गया। अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है। फैंस का भी कहना है कि ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि आनंद एल राय अपने पुराने रूप में वापस आ गए हैं। हालांकि बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सारा और अभिनेता अक्षय कुमार व धनुष के उम्र के फासले को लेकर सवाल उठाया है।

 

4 of 10
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

निखिल जैन संग अपनी शादी को अवैध बताकर एक्टर यशदास गुप्ता संग शादी कर चुकीं टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां खुशहाल जीवन जी रही हैं। लेकिन उनके पहले पति निखिल जैन का कहना है कि वे आज भी नुसरत से प्यार करते हैं। अलग होने के बाद निखिल ने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। निखिल जैन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अभी भी अपनी पूर्व पत्नी नुसरत जहां से प्यार करते हैं। नुसरत ने निखिल जैन से अलग होने के बाद उन पर काफी सारे आरोप लगाए थे। नुसरत ने यह भी कहा था कि निखिल जैन बाइसेक्शुअल हैं। हालांकि इस इंटरव्यू में निखिल ने बाइसेक्शुअल होने के नुसरत के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

 

विज्ञापन

5 of 10
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने यहां दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह, विले पार्ले में प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार और ट्रस्ट के अन्य पुरस्कारों के साथ संगीत, नाटक, कला और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित किया। इस समारोह की शान रहे अभिनेता नाना पाटेकर जिन्हें एक विशेष पुरस्कार से गौरान्वित किया गया। इस वर्ष, संगीत और कला के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) संगीतकार प्यारेलाल शर्मा (लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल) को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया जबकि अनुभवी गीतकार उषा मंगेशकर को उनके योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीनानाथ विशेष पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अनुभवी गायिका संगीतकार मीना मंगेशकर खादीकर को और सिनेमा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रेम चोपड़ा को दिया गया पुरस्कृत किया गया।

 

विज्ञापन

6 of 10
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी शो में अनोखे करतब और नए नए टैलेंट नजर आने वाले हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को शूटिंग के दौरान सेट से एक वीडियो शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। उन्होंने शो का एक बीटीएस यानी बिहाइंड द स्क्रीन वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन

7 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन उनकी शादी को लेकर नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हालांकि विक्की और कटरीना दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी है और लग रहा है कि फंक्शन होने से पहले वह इस बारे में बिल्कुल बात भी नहीं करना चाहते हैं। अब खबर आ रही है कि कटरीना की मेहंदी सेरेमनी के लिए जोधपुर के पाली जिले से सोजत मेहंदी भेजी जाएगी। सोजत मेहंदी दुनिया की सबसे खास मेहंदी मानी जाती है और अब इसे कटरीना को तोहफे में दिया जा रहा है।

 

8 of 10
भेड़िया फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉरर फिल्मों के मामले में बॉलीवुड अबतक कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं कर पाया है, लेकिन इसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं। जल्द ही वरुण धवन और कृति सेनन अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। वरुण धवन ने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जानकारी दी है।

 

9 of 10
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ की शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। फैंस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के पहले हफ्ते में राजस्थान में शादी करते नजर आएंगे। दोनों की शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर छन छन कर सामने आ रही हैं, जिसे दोनों की टीम छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है।

 

विज्ञापन

10 of 10
जॉन अब्राहम, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो आज यानी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जॉन के साथ एक्ट्रेस दिव्या खोसला नजर आ रही हैं। दोनों स्टार अपनी इस फिल्म का जोरो शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में जॉन और दिव्या अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पॉपुलर क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पहुंचेंगे। इस दौरान हर कंटेस्टेंस्ट या फिर सेलेब्स की तरह ये दो सितारें भी अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों का सामने करेंगे। इतना ही नहीं, खेल के बीच में दिव्या और जॉन अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर खूब मस्ती भी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच जॉन किसी बात पर भावुक भी हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें