फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इम्पॉसिबल 7 पर कोरोना वायरस का असर, रुक गई टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग

Wed, 26 Feb 2020 06:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tom Cruise, Mission Impossible
चीन से शुरुआत करने के बाद धीरे- धीरे करीबन पूरी दुनिया में पैर पसार रहे कोरोना वायरस का असर अब फिल्मों पर भी देखने को मिलने लगा है। ऐसे में कई फिल्मों के शूट्स कैंसिल हो रहे हैं। इस लिस्ट में अब हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज मिशन इम्पॉसिबल का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Mission Impossible
दरअसल मिशन इम्पॉसिबल 7 का शूट इटली में जारी था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म के शूट को तीन हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। वैराइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक  मिशन इम्पॉसिबल 7 की शूटिंग रोकने के बारे में प्रोडक्शन हाउस पैरामाउंट ने बयान जारी किया है। पैरामाउंट ने अपने बयान में कहा, 'हमारे कलाकरों और क्रू वालों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।' 
विज्ञापन

3 of 5
mission impossible
रिपोर्ट के मुताबिक पैरामाउंट ने आगे अपने बयान में कहा, 'कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगाई हुई है। इस वजह से हमने प्रोडक्शन के तीन हफ्तों के प्लान को रोक दिया है।' फिल्म का शूट रुकने से ये बात तो साफ है कि इसका असर फिल्म की रिलीजिंग डेट पर पड़ेगा और फिल्म के फैंस का इंतजार बढ़ सकता है।

4 of 5
Mission Impossible
बात फिल्म मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की करें तो फिल्म में टॉम क्रूज का मुख्य किरदार है। फिल्म में टॉम, एमआईएफ एजेंट इथन हंट का किरदार निभाते हैं। वहीं याद दिला दें कि मिशन इम्पॉसिबल 7 से पहले जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' पर भी कोरोना वायरस का असर पड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
James Bond Aston Martin DB5 Car - फोटो : Social
गौरतलब है कि डेनियल क्रेग स्टारर फिल्म जेम्स बॉन्ड नो टाइम टू डाई का चीन में होने वाला प्रीमियर रद्द कर दिया गया था। चीन में कोरोना वायरस को लेकर एक जगह पर अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी थी। जिसके चलते 'नो टाइम टू डाई' के प्रीमियर को रोकना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें