नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : ANI
हार्वे वीनस्टीन पर आरोप तय होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वो न कभी उनके फैन रहे हैं और न ही उन्हें पसंद करते हैं, न ही उन्हें केस के बारे में बहुत अच्छी तरह पता है। हालांकि उसने मुझे चुनाव में हराने की बहुत कोशिश की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के साथ ही अन्य डेमोक्रेट्स उन्हें पसंद करते रहे हैं। क्योंकि उसने डैमोक्रैट्स को काफी फंडिंग की थी।