बॉलीवुड की पहली और एकलौती सुपरहीरो फिल्म 'कोई मिल गया' को कौम ही भूल सकता है। साल 2003 में रिलीज हुई राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय लोगों के दिलों को बखूबी छुआ था। 'कोई मिल गया' ने दर्शकों के सामने एक ऐसी कहानी पेश की थी, जिसकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल था। फिल्म से सामने आए अजीब से दिखने वाले जीव 'जादू' को फिल्म में एलियन नाम दिया गया था, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि यह राकेश रोशन का ओरिजिनल कॉन्सेप्ट नहीं था। यह फिल्म चालीस साल पहले 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'ई.टी. द एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल' पर आधारित थी, जिसमें एक युवा लड़के (हेनरी थॉमस) के साथ पृथ्वी पर फंसे एक एलियन की दोस्ती हो जाती है। यही फिल्म अब एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।