टॉम क्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर टॉम का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो पर महज कुछ ही समय में 42 लाख व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है टॉम क्रूज का दिमाग खराब हो गया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह आदमी लेजेंड है।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या उन्हें मरने से डर नहीं लगता।' इसके अलावा और भी यूजर उनके इस खतरनाक स्टंट पर हैरानी जता रहे हैं।