डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘मूननाइट’ का मजा किरकिरा
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को लेकर एमसीयू के फैंस को बहुत बेकरारी रही है। फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के बाद से ही ये फैंस इस बात को लेकर चर्चा करते रहे हैं कि आखिर अब एमसीयू किस दिशा में जाएगा। ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ तक गाड़ी पटरी पर बनी भी रही। इस बीच एमसीयू के दर्शकों का ध्यान बंटाने के लिए आईं वेब सीरीज ‘वांडा विजन’, ‘लोकी’ और ‘व्हाटइफ’ लोगों ने खूब देखी। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के ठीक पहले रिलीज हुई सीरीज ‘मूननाइट’ के पांचवें और फाइनल एपीसोड तक भी लोगों में इस फिल्म को लेकर जोश बना रहा, लेकिन एमसीयू के कट्टर फैंस के शुक्रवार और शनिवार अच्छे नहीं बीते हैं।