स्पाइडरमैन नो वे होम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मल्टीवर्स की अनोखी कहानी
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की कहानी मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के चौथे चरण की कहानी को वेब सीरीज ‘वांडा विजन’ और फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ से आगे ले जाएगी। फिल्म ‘स्पाइडरमैन नो वे होम’ में दर्शक मल्टीवर्स से आए अलग अलग स्पाइडरमैन को एक ही साथ परदे पर देख चुके हैं और इस फिल्म की शानदार कामयाबी की असली वजह भी यही बताई जाती है। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में इस बार मल्टीवर्स के कई चौंकाने वाले किरदार इस फिल्म में दिखने वाले हैं।