जैकी चैन सिनेमा जगत का एक ऐसा नाम है, जो न केवल अपने जबरदस्त एक्शन के लिए पहचाने जाते हैं, बल्कि अपनी कॉमेडी की वजह से भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें लगभग हर देश में पसंद किया जाता है। महज पांच साल की छोटी-सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हॉन्ग कॉन्ग के इस मार्शल आर्टिस्ट ने अबतक तकरीबन 131 फिल्मों में अभिनय किया है। दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जैकी का आज (7 अप्रैल) 68वां जन्मदिन है। वैसे तो आपने जैकी चैन के बारे में बहुत कुछ सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा अभिनेता का भारत से खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं....