उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जान्हवी कपूर ने अपनी हालिया रिलीज सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'उलझ' का जबर्दस्त प्रमोशन किया था। हालांकि, जान्हवी की एक और फिल्म फ्लॉप की राह पर है। 'उलझ' में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता और आदिल हुसैन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सितारों के अभिनय की तो तारीफ हो रही है, लेकिन यह कमाई के मामले में काफी पिछड़ी हुई है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये ही हो पाया है।