फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine Collection: हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ रही डेडपूल एंड वूल्वरिन, जानें 20वें दिन की कमाई

Wed, 14 Aug 2024 08:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन इन दिनों कई हिंदी फिल्मों की तुलना में अच्छी कमाई कर रही है। विदेशी फिल्म होने के बावजूद यह अब भी भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि, वक्त के साथ इसकी रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि 20वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स ने अपने अभिनय से हिंदुस्तानी दर्शकों को अपना कायल कर दिया है। यही वजह है कि फिल्म अन्य देशों के साथ भारत में भी लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। मौजूदा समय में यह फिल्म अजय देवगन की औरों में कहां दम था और उलझ से काफी बेहतर कमाई कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले सप्ताह में इसने 89.9 करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म धांसू कमाई करने में सफल रही थी। 14 दिनों में ही फिल्म ने 117.8 करोड़ रुपये कमा डाले थे। वहीं, तीसरे सप्ताह में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 
 

4 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
17वें दिन भी फिल्म ने तीन करोड़ 45 लाख रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि, सोमवार को कामकाज वाले दिन की वजह से फिल्म की कमाई में एक बार फिर से गिरावट नजर आई थी। 18वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, 19वें दिन एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 20वें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया था। देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 129.98 करोड़ रुपये हो गई है। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (131.14 करोड़ रुपये) और ओपनेहाइमर (131.75 करोड़ रुपये) के भारतीय कलेक्शन को पीछे छोड़ने में यह फिल्म महज एक कदम की दूरी पर है।
Rajesh Khanna: 'बिग बॉस' में आते-आते रह गए थे राजेश खन्ना, एक एपिसोड के लिए मिलते इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें