फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: हैरी-हरमाइनी और रॉन को पहचानना हुआ मुश्किल, देखें 24 साल में कितना बदल गए ‘हैरी पॉटर’ के किरदार

Sat, 31 May 2025 05:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लगभग 24 साल पहले ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की पहली फिल्म रिलीज हुई। यह फिल्म आज भी बच्चों के बीच काफी पॉपुलर है। कई बच्चे इस फिल्म की सीरीज के साथ बड़े हुए और इसके किरदारों, एक्टर्स के साथ खास लगाव महसूस करते हैं। अगर आपने भी ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्में देखी हैं तो जरूर जानना चाहेंगे कि अब लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स कैसे दिखते हैं?
विज्ञापन
1 of 7
हैरी पॉटर फिल्म सीरीज के लीड एक्टर्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘हैरी पॉटर’ फिल्म्स के बाद जल्द ही 'हैरी पॉटर' रीबूट सीरीज भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसमें नए चाइल्ड आर्टिस्ट हैरी पॉटर, हरमाइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के किरदार निभाएंगे। लेकिन ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स को शायद ही कभी उनके फैंस भूल पाएंगे। हम आपको बता रहे हैं कि अब ये एक्टर्स कैसे दिखते हैं? 

विज्ञापन

2 of 7
हैरी पॉटर (डेनियल रेडक्लिफ) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हैरी पॉटर (डेनियल रेडक्लिफ)  
डेनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर का किरदार ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्मों में निभाया। इस फिल्म सीरीज को करते हुए वह बड़े हुए। यही फिल्म का लीड कैरेक्टर था, जिसके ईद-गिर्द पूरी कहानी चलती है। आज भी डेनियल को इस किरदार के कारण दुनिया भर में पहचाना जाता है। इन दिनों भी वह बतौर एक्टर फिल्मों में काम कर रहे हैं। डेनियल एक यंग, मैच्योर एक्टर बन चुके हैं।  

विज्ञापन

3 of 7
हरमाइनी ग्रेंजर (एमा वॉटसन) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हरमाइनी ग्रेंजर (एमा वॉटसन) 
एमा वॉटसन ने फिल्म ‘हैरी पॉटर’ सीरीज में हरमाइनी ग्रेंजर का रोल किया। फिल्म में हरमाइनी एक समझदार और पढ़ने लिखने वाली और जादू करने वाली लड़की के रोल में दिखीं। वह अपने दोस्त हैरी पॉटर की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थी। इन दिनों एमा वॉटसन हॉलीवुड में एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं, कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

4 of 7
रॉन वीजली (रूपर्ट ग्रिंट) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रॉन वीजली (रूपर्ट ग्रिंट)  
रूपर्ट ग्रिंट ने हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों में रॉन वीजली का रोल किया। यह किरदार भी हैरी का अच्छा दोस्त है, हर मुश्किल में उसका देता है। रूपर्ट ग्रिंट भी इन दिनों बतौर एक्टर हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन

5 of 7
ड्रेको माल्फॉय (टॉम फेल्टन) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ड्रेको माल्फॉय  (टॉम फेल्टन) 
टॉम फेल्टन ने फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में नेगेटिव कैरेक्टर ड्रेको माल्फॉय का रोल किया। यह किरदार हमेशा हैरी को परेशान करता था। टॉम फेल्टन भी इस किरदार के कारण आज भी पहचाने जाते हैं, साथ ही वह फिल्मों में भी बतौर एक्टर सक्रिय हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
रॉबर्ट पैटिनसन (सेड्रिक डिग्गोरी ) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रॉबर्ट पैटिनसन (सेड्रिक डिग्गोरी )
रॉबर्ट पैटिनसन तो ‘ट्वाइलाइट’ सीरीज की फिल्मों के हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। लेकिन वह भी ‘हैरी पॉटर’ फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। रॉबर्ट ने इसमें सेड्रिक डिग्गोरी नाम का रोल किया। यह किरदार फिल्म में कुछ समय के लिए था लेकिन काफी पॉपुलर हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (राल्फ फिएनेस) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (एक्टर राल्फ फिएनेस) 
एक्टर राल्फ फिएनेस ने हैरी पॉटर फिल्म की सीरीज में लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट का रोल किया। यह हैरी पॉटर का सबसे बड़ा दुश्मन था, जो उसे मारना चाहता था। हैरी पॉटर और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के बीच की लड़ाई पर ही इस फिल्म की कहानी चलती है। राल्फ फिएनेस एक्टर होने के साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें