फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 8: दो हफ्ते बाद क्या है टॉम क्रूज की फिल्म का हाल? जानिए 14वें दिन का कलेक्शन

Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 14: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। जानिए, 14वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई। यूनाइटेड स्टेट्स से एक हफ्ता पहले यह फिल्म भारत में रिलीज हुई। 14 दिन बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकती है। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितना कलेक्शन कर लिया है। 




 
विज्ञापन

2 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

14वें दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को यानी 14वें दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दो हफ्ते बाद इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। वीकएंड यानी शनिवार, रविवार को यह फिल्म शायद अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा कर ले। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुल कलेक्शन कितना रहा 
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 82.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दो हफ्ते बाद भी यह फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सकी है। इस फिल्म का बजट लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कई भाषाओं में इसे दुनिया भर में रिलीज किया गया है। 

4 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टॉम क्रूज के भारतीय फैंस हुए निराश 
मिशन इंपॉसिबल फ्रैंचाइजी की फिल्मों  एक्शन, ड्रामा कमाल का होता था लेकिन इस बार टॉम क्रूज के फैंस कुछ निराश से दिख रहे हैं। ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में वह मजा उन्हें नहीं मिल पाया है। कई दर्शकों का सोशल मीडिया पर कहना है कि टाॅम क्रूज को इस तरह से अपनी बेहतरीन फ्रैंचाइजी फिल्म का अंत नहीं करना चाहिए, उन्हें एक और फिल्म बनानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को बॉक्स ऑफिस पर चलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से टॉम क्रूज पर रही है। वैसे टॉम के अलावा भी कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स की एक्टिंग भारतीय दर्शकों को पसंद आई है। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें