फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D23 Expo 2022 Day 3: अब यहां दिखेगी किंग थानोस की खतरनाक साजिश, मिलेगा एवेंजर्स की टीम में शामिल होने का मौका

विज्ञापन
1 of 6
d23 expo 2022 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
डिज्नी की फिल्मों, वेब सीरीज और टेलीविजन कार्यक्रमों के प्रशंसकों के दुनिया के सबसे बड़े कार्यक्रम डी3 एक्सपो में यहां कंपनी के एडवेंचर पार्क में आने वाले समय की तैयारियों का हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। डिज्नी पार्क, एक्पसीरिएंसेज एंड प्रोडक्ट चैयरमैन जोश डी एमरो ने एक के बाद एक कंपनी की जिन योजनाओं का यहां खुलासा किया, उससे इन पार्क में आने वाले प्रशंसकों के लिए मनोरंजन की एक असीमित दुनिया खुलती दिख रही है। कंपनी ने अपनी सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘एवेंजर्स’ के किरदारों के साथ दर्शकों को भी थानोस के खिलाफ चलती रही लड़ाई का हिस्सा बनने का मौका देने का फैसला किया है और साथ ही इसकी एक और हिट फिल्म सीरीज ‘फ्रोजेन’ के किरदारों को भी दर्शकों से रूबरू कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 6
d23 expo 2022 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
क्वांटमसूट में दिखा हल्क
डी23 के यहां 2019 के बाद हो रहे इस कार्यक्रम का समापन कई संगीत प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस मौके पर डिजनी लीजेंड जॉन फेवरू ने स्टार वार्स सीरीज के किरदारों और इसके सेट को लेकर अपनी कल्पनाओं को धरातल में उतारने के पीछे की मेहनत के बारे में जानकारी दी। और, मैडलोरियन और ग्रोगू को मंच पर बुलाकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों को चौंका दिया। ये किरदार अनाहाइम के डिज्नीलैंड पार्क में इसी साल नवंबर से आगंतुकों से रू ब रू होना शुरू कर रहे हैं। मार्वल स्टूडियोज के प्रेसीडेंट केविन फाइगी ने कार्यक्रम का अगला चौंकाने वाला एलान किया मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके मल्टीवर्स को कल्पनालोक से निकालकर हकीकत के धरातल पर लाने का। इस दौरान हल्क को क्वांटमसूट में मंच पर देखकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन

3 of 6
d23 expo 2022 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
धरती पर उतरी ‘फ्रोजन’ की दुनिया
डिज्नी लीजेंड और टोनी पुरस्कार विजेता नोनी रोज ने इस मौके पर ‘द प्रिसेंज एंड द फ्रॉग’ के एक गाने पर शानदार प्रस्तुति दी और इसके बाद उन सारी योजनाओं का भी खुलासा हुआ जो इस फिल्म के मुख्य किरदार टियाना की काल्पनिक दुनिया से निकलकर डिज्नी पार्क तक आने वाली हैं। इसके अलावा डी एमारो ने ‘फ्रोजेन’ के किरदारों की थीम पर बनी प्रस्तुतियों के हॉन्गकॉन्ग डिजनीलैंड में दिखाए जाने की तैयारियों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के इस हिस्से में फिल्म के गाने ‘इन टू द अननोन’ को अब एक साथ कैटोनी, जापानी और फ्रेंच भाषा में पेश किया गया तो दर्शकों ने देर तक तालियां बजाकर इसका स्वागत किया।

4 of 6
d23 expo 2022 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
किंग थानोस की खतरनाक दुनिया
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए सबसे अधिक उत्साहजनक घोषणा रही कैलीफोर्निया एडवेंचर पार्क में एवेंजर्स के सुपरहीरोज की दुनिया के विस्तार की।  यहां बने इस पार्क में अभी स्पाइडरमैन, ब्लैक पैंथर, स्कारलेट विच, माइटी थॉर आदि के कारनामे दर्शक देख रहे हैं और अब इस पार्क में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सबसे बड़े विलेन किंग थानोस की भी वापसी हो रही है। पार्क में इस कहानी को इस तरह विकसित किया गया है कि थानोस अभी तक हारा नहीं है और एवजेंर्स इसका यहां अब भी मुकाबला कर रहे हैं। राइड का सबसे बड़ा आकर्षण ये होगा कि इसमें दर्शक भी एवेंजर्स बनकर थानोस का मुकाबला कर सकेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
डिज्नी स्टूडियोज के शताब्दी वर्ष - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
पूरा होटल बन जाएगा पिक्सार गैलरी
सिनेमा देखने को पूरी तरह एक संस्कृति में तब्दील कर चुकी कंपनी ने एक कदम और आगे जाकर यहां के पैराडाइज पियर होटल का रंग रूप पूरी तरह से बदल देने का भी फैसला किया है। आने वाले दिनों में इस होटल को पिक्सार प्लेस होटल के रूप में जाना जाएगा और यहां पिक्सार के तमाम किरदारों से जुड़ी चीजों का एहसास दर्शक भौतिक रूप से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिज्नी स्टूडियोज के शताब्दी वर्ष - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया
समंदर की लहरों पर अनोखी दुनिया
कम लोगों की पता होगा कि अपनी फिल्मों, वेब सीरीज और टेलीविजन कार्यक्रमों के किरदारों को एक अनोखा अनुभव देने  के लिए डिज्नी कंपनी समंदर की लहरों पर भी खास आयोजन करती है। कंपनी के पांच क्रूज शिप दुनिया के अलग अलग हिस्सों में तैरते रहे हैं और इस बेड़े में अब एक और शिप का इजाफा होने जा रहा है। ये नया पानी का विशालकाय जहाज साल 2024 में पानी पर उतरेगा। डिज्नी के पहले समंदर की लहरों पर मौजूद पांच विशालकाय पानी के जहाजों पर भी यात्रियों के लिए डिजनी, पिक्सार, मार्वल और स्टार वार्स के किरदारों की कहानियों का अनुभव कराने की खास तैयारियां चल रही हैं। और, इनकी शुरुआत अगले साल अक्तूबर से हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें