कैप्टन मार्वल की पहली महिला सुपरहीरो कैरल डेनवर्स (ब्री लार्सन) को अपनी रीयल हीरो मिल गई है। ये रीयल हीरो है 8 साल की बच्ची जिसका नाम इली है। लंदन में फिल्म के प्रीमियर के दौरान लार्सन की पहली मुलाकात इली से हुई। इली हाथ में माइक लेकर उनका इंटरव्यू ले रही थी। इली के बारे में लार्सन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'शी इज माई हीरो'। इली, लार्सन की प्रशंसक है और उन्हीं की ड्रेस पहनकर इली कैरल डेनवर्स का इंटरव्यू ले रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
बता दें कैप्टन मार्वल आठ मार्च को रिलीज होने वाली है मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली एकल महिला सुपरहीरो फिल्म में ब्री लार्सन को मुख्य किरदार कैरल डेनवर्स के रूप में देखा जा सकेगा। 1968 में डेनवर को मार्वल कॉमिक की किताबों से परिचित कराया गया था। जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाने के कारण सुपर पावर और उड़ान भरने की क्षमता जैसी शक्तियां पा लेती है।
विज्ञापन
3 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
इस फिल्म में कैप्टन मार्वल की कहानी कई पुनरावृत्तियों और ट्विस्ट-टर्न के माध्यम से की गई है, लेकिन पूरी तरह से 2012 की कॉमिक बुक 'आर्क' पर केंद्रित होगी जिसमें डेनवर के चरित्र को फिर से जीवंत किया गया है। यह फिल्म एक भावुक फंतासी है जिसके कई सदस्य कैरल डेनवर्स की उत्पत्ति कहानी और उसके अतीत के रहस्यों के बारे में बताते हुए देखे जाएंगे।
4 of 5
Captain Marvel
- फोटो : file photo
अगर कैप्टन मार्वल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो यह दर्शकों की सोच बदल सकती है। इस फिल्म को देखने वाले दर्शक सुपरहीरो को कैसे देखते हैं ये भी साबित हो जाएगा। इस फिल्म के परिणाम स्टूडियो को और अधिक महिलाओं के नेतृत्व वाली सुपरहीरो फिल्मों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक 20 फिल्में थीं और यह एक एकल महिला सुपरहीरो के रूप में पहली मार्वल फिल्म के रूप में इतिहास बनाएगी। 2017 में आई वार्नर ब्रदर्स की 'वंडर वुमन' दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और साबित किया कि दर्शक एक महिला सुपरहीरो को कैसे देखते हैं।