फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Photo Of The Day: इन छह तस्वीरों में देखिए बॉलीवुड हसीनाओं का ग्लैमरस लुक, किसी ने चुना गाउन तो किसी ने पहनी साड़ी

Wed, 18 May 2022 12:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cannes film festival 2022 - फोटो : social media
दुनिया के टॉप मूवी इवेंट्स में से एक गिने जाने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इसमें शामिल होने के लिए हमारे देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां फ्रांस पहुंच रही हैं। भारत के लिए यह इस साल कुछ ज्यादा ही खास है क्योंकि फिल्म महोत्सव के इतिहास में पहली बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल किया गया है। जैसे ही फिल्म फेस्टिवल अपने पूरे रंग में आया वैसे ही हमारी बी-टाउन की अभिनेत्रियों ने इसके रेड कारपेट पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। इन हसीनाओं में दीपिका पादुकोण से लेकर तमन्ना भाटिया, उर्वशी रौतेला और पूजा हेगड़े शामिल हैं। बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियां अपने अलग-अलग अंदाज से सभी को चौंका रही हैं। अगर आपने अपनी पसंदीदा अभिनेत्रियों के कान्स रेड कारपेट लुक अभी तक नहीं देखें हैं, तो यहां आप इनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख सकते हैं।      
विज्ञापन

2 of 6
urvashi rautela - फोटो : social media
उर्वशी रौतेला 
कान्स 2022 में बॉलीवुड अभिनेत्रियां छाई हुई हैं, एक के बाद एक रेड कारपेट पर अपने स्टाइलिश लुक्स से सबको प्रभावित कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक गिने जाने वाली उर्वशी रौतेला। रेड कारपेट पर अभिनेत्री ने वाइट कलर का वन ऑफ शोल्डर ग्लैमरस गाउन पहन रखा था। वह अपने इस रेड कारपेट डेब्यू में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
tammannah bhatia - फोटो : social media
तमन्ना भाटिया
उर्वशी के ग्लैमरस लुक के बाद हमें कान्स में 'बाहुबली' फेम साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का रेड कारपेट लुक देखने को मिला। उनके इस स्टनिंग लुक ने सभी को एक बार फिर उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। तमन्ना इस ग्रैंड इवेंट के रेड कारपेट पर एक डिजाइनर ब्लैक एंड वाइट बबल गाउन पहने नजर आईं। उनका यह मोनोक्रोम लुक लोगों को बहुत पसंद आया है।   

4 of 6
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण 
उर्वशी और तमन्ना के लुक के बाद अब बारी है  देश का मान बढ़ाने वाली दीपिका पादुकोण की। अभिनेत्री इस साल कान्स की जूरी का हिस्सा बनकर फ्रांस पहुंची हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ पैंट-शर्ट आउटफिट पहना था, लेकिन जब बात रेड कारपेट की आई तो अभिनेत्री ने अपना देसी अंदाज सबको दिखा दिया। दीपिका ने रेड कारपेट पर अपने लुक को पारंपरिक रखते हुए ब्लैक और गोल्डन शिमरी साड़ी पहनी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
helly shah - फोटो : social media
हेली शाह 
बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों के साथ ही हमारे छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। 'स्वारागिनी' सीरियल फेम टीवी अभिनेत्री हेली शाह ने कान्स 2022 में अपना डेब्यू किया है। वह यहां अपनी आगामी फिल्म 'काया पलट' का पोस्टर भी रिवील करने वाली हैं। हेली ने रेड कारपेट पर येलो कलर की वन पीस ड्रेस पहनी थी। फर्स्ट टाइम कान्स के रेड कारपेट पर कदम रखने के बाद भी लोग उनका कॉन्फिडेंस देख काफी प्रभावित थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pooja hegde - फोटो : social media
पूजा हेगड़े
'राधे श्याम' स्टारर पूजा हेगड़े ने अभी तक कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू नहीं किया है। हालांकि पूजा ने फ्रांस पहुंचकर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में वह ब्लैक एंड वाइट स्कर्ट और शर्ट पहने नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद अब फैंस उनके रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें