कान फिल्म फेस्टिवल
- फोटो : सोशल मीडिया
घटना के तुरंत बाद कान फिल्म फेस्टिवल के गार्ड हरकत में आए और उन्होंने अपने कोट की मदद से महिला के शरीर को ढंक दिया। लेकिन यूक्रेन सकंट पर से एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्दा हट गया। इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कान 2022 के उद्घाटन पर एक संदेश दिया था। युद्ध के खिलाफ बोलने का आह्वान करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा था, “हमें यह साबित करने के लिए एक नए (चार्ली) चैपलिन की ज़रूरत है कि आज सिनेमा चुप नहीं है।” बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में चार्ली चैपलिन द्वारा बनाए गए एडॉल्फ हिटलर के व्यंग्य का जिक्र कर रहे थे।