देशभर में इन दिनों शादियों का माहौल छाया हुआ है। आम हो या खास सभी जोड़े इस मौके पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ कपल्स अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक नया मुकाम दे रहे हैं, तो वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस साल अलग होने का फैसला किया। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड इस साल कई ऐसी जानी- मानी जोड़ियां टूट गई, जो कभी लोगों को कपल गोल्स दिया करती थीं। आइए जानते हैं इस साल किस साल का जोड़े का हुआ तलाक और किसका ब्रेकअप-
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
हाल ही में आई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में अपनी बेहतरीन अदाकारी ने सभी की वाहवाही लूटने वालीं सामंथा रुथ प्रभु और उनके अभिनेता पति नागा चैतन्य ने बीते महीने अलग होने का एलान कर दिया। कपल ने अपने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी।