हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कियानू रिव्स अब तक कई सफल फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कुछ बेहद ही उम्दा किरदार निभाए हैं और उन किरदारों ने उन्हें एक अलग पहचान दी है। मैट्रिक्स फिल्मों का हिस्सा रहे कियानू ने अभी तक मार्वल स्टूडियोज के साथ काम नहीं किया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स आयरन मैन, थॉर, ब्लैक पैंथर, स्पाइडरमैन, ब्लैक विडो और एवेंजर्स सीरीज बनाने के लिए मशहूर है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे कियानू?
हालांकि काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कियानू भी अब मार्वल के साथ काम करने वाले हैं और सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इस खबर पर कियानू रिव्स ने भी प्रतिक्रिया दी है, वह मार्वल स्टूडियोज की फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स का प्रमोशन कर रहे कियानू ने बताया है कि वह एक दिन मार्वल सिनैमिटक यूनिवर्स में काम करना चाहेंगे।