फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad- Angelina: फिल्मी सेट पर इश्क कर बैठे थे एंजेलिना-ब्रैड,नौ साल के रिश्ते के बाद हुई शादी का ऐसे हुआ अंत

Tue, 23 Aug 2022 11:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया और हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की जोड़ी किसी जमाने में हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती थी। दोनों को कपल के रूप में हर किसी ने पसंद किया था। लेकिन 11 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। लेकिन आज अगर यह दोनों साथ होते तो इन दोनों की शादी को आठ साल हो चुके होते। साल 2014 में आज ही के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। चलिए नजर डालते हैं दोनों की लव स्टोरी पर। 
विज्ञापन

2 of 6
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - फोटो : Social Media
ऐसे हुई पहली मुलाकात
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली पहली बार साल 2005 में अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के सेट पर मिले थे। दोनों में से किसी को भी पहली मुलाकात में एक-दूसरे के लिए जरा भी प्यार महसूस नहीं हुआ था। क्योंकि उस वक्त दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में काफी खुश थे। ब्रैड पिट जहां अपनी पत्नी जेनिफर एनिस्टन के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे थे, वहीं एंजेलिना सिंगल मदर की तरह अपने गोद लिए हुए बच्चों के साथ वक्त अपना जीवन खुशी से बिता रही थीं।    
विज्ञापन

3 of 6
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे परवान चढ़ा इश्क
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' के सेट पर ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा। एंजेलिना बिल्कुल भी नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से ब्रैड और जेनिफर के रिश्ते में दरार आए, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म में काम करते-करते दोनों को प्यार हुआ था। अब तक  ब्रैड और जेनिफर सबसे पसंदीदा कपल थे लेकिन एंजेलिना के साथ बढ़ती नजदीकियों ने ब्रैड और उनकी जोड़ी को भी हिट बना दिया था। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।   

4 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
काफी समय तक छिपाकर रखा रिश्ता
एंजेलिना के साथ प्रेम कहानी शुरू होने के बाद साल 2005 में ही ब्रैड पिट ने जेनिफर से तलाक ले लिया था। 'फ्रेंड्स' फेम अभिनेत्री से अलग होने के बाद भी काफी समय तक ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली के साथ अपने रिश्ते को औपचारिक नहीं किया था। लेकिन समय समय पर आती इनकी तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती थीं। एक बार ब्रैड पिट को केन्या के बीच पर एंजेलिना और उनके बेटे के साथ हंसते खेलते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। यह तस्वीरें साफ झलका रही थीं कि इनके बीच कुछ चल रहा है। कुछ महीने बाद ही साफ हो गया था कि एंजेलिना और ब्रैड अब एक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर
लंबे समय तक डेट करने के बाद की शादी
साल 2006 में एंजेलिना और ब्रैड पिट एक बेटी के माता-पिता बने। इसके अगले ही साल यानी 2007 में दोनों ने तीसरा बच्चा गोद लिया और साल 2008 में एंजेलिना जोली ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस तरह एंजेलिना और ब्रैड पिट के छह बच्चे हैं। इसके बाद ब्रैड और एंजेलिना  हर जगह रेड कार्पेट पर साथ में बाहों में बाहें डाले दिखते थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में सगाई की और उसके दो साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। जहां ब्रैड पिट की यह दूसरी शादी थी, वहीं एंजेलिना जोली ने अपने जीवन में तीसरी बार शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंजोलिना जोली, ब्रैड पिट
ऐसे टूटा दोनों का रिश्ता
लेकिन शादी के दो साल बाद यानी 2016 में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगीं और फिर एंजेलिना ने ब्रैड पिट से तलाक लेने का एलान कर दिया था। अभिनेत्री के इस फैसले ने साफ कर दिया था कि दोनों के रिश्ते में अब कुछ नहीं बचा है। इतना ही नहीं एंजेलिना ने ब्रैड पिट पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। आरोपों के बाद 2016 में दोनों की राहे हमेशा के लिए अलग हो गई थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें