फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man No Way Home: नई फुटेज के साथ सिनेमाघरों में फिर आ रही है 'स्पाइडर मैन नो वे होम, जानें रिलीज डेट

Mon, 22 Aug 2022 09:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
spider man no way home - फोटो : ट्विटर
हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी 'स्पाइडर-मैन' की फिल्म 'स्पाइडर मैन नो वे होम' बीते साल 16 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में राज करके शानदार कमाई की थी। लेकिन अब यह फिल्म बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 4
Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की सफलता के बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने भारत में एक बार फिर इस फिल्म को रिलीज करने की घोषणा की है। मजेदार बात ये है कि इस बार यह ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म ज्यादा फुटेज के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 2 सितंबर को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में की थी शानदार कमाई 
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने अपनी कमाई से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने 32.67 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी बंपर ओपमिंग की थी और एक हफ्ते में इस फिल्म ने 148 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर डाला था। यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई थी और इसकी कुल कमाई भारत में 202.34 रुपये रही।  
विज्ञापन

4 of 4
स्पाइडर-मैन नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' की अमेरिका में हुई कमाई को छोड़ दिया जाए, तो तब भी यह चौथी सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। भारत के अलावा, दुनिया भर में फिल्म को खूब पसंद किया गया। खास बात यह है कि यह फिल्म चीन में रिलीज नहीं हुई, जो सिनेमा के लिहाज से एक बहुत बड़ा बाजार है। इसके बाद भी 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें