फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बेबी जॉन के पहले वीकएंड पर भारी पुष्पा 2 का चौथा वीकएंड कलेक्शन, मुफासा ने किया ये कमाल

Mon, 30 Dec 2024 09:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी जॉन' का हाल बेहाल है। वहीं, 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' दर्शकों का दिल जीतती और नए रिकॉर्ड स्थापित करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों को गुलजार करने 'बेबी जॉन' आई। हालांकि, नतीजा सबके सामने है। वहीं, बिना किसी त्योहार के थिएटर में आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' का धमाल अभी भी जारी है। बात करें डिज्नी की फिल्म 'मुफासा' की तो यह भारतीय दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल रही है? आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा 2'

सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अपनी रिलीज के एक महीने पूरे करने वाली है। वहीं, चौथे वीकएंड पर भी फिल्म ने दर्शक बटोरकर ये बात साबित कर दी है कि अगर कंटेंट अच्छा हो तो दर्शक खुद ही खींचे चले आते हैं। 'पुष्पा 2' ने 25वें दिन 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने तेलुगु बेल्ट से 2.75,  हिंदी से 12.75 करोड़, तमिल से 45 लाख, कॉलीवुड से 4 लाख और मलयालम से से 1 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह 'पुष्पा 2' के चौथे वीकएंड का कुल कलेक्शन 35 करोड़ 25 लाख रुपये रहा और अब तक का टोटल 1157.35 करोड़ रुपये हो गया।
 
वीकएंड का कारोबार करोड़ रुपये में
पहला वीकएंड 725.8
दूसरा वीकएंड  264.8 
तीसरा वीकएंड 129.5
चौथा वीकएंड  37.25
टोटल  1157.35 
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बेबी जॉन'

एटली और वरुण धवन के सहयोग की पहली फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह विफल रही है। फिल्म वीकएंड पर भी दर्शक जुटाने में कारगर साबित नहीं हुई। नतीजा सबके सामने है। 'बेबी जॉन' ने अपनी रिलीज डे पर 11.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जो 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म के लिए अच्छा कारोबार नहीं था। वहीं, दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की जाने लगी। फिल्म ने दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65,  चौथे दिन 4.25 करोड़ और पांचवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसके पहले वीकएंड की कुल कमाई 28.65 करोड़ रुपये ही रही। अगर इसकी तुलना 'पुष्पा 2' से करें तो 'बेबी जॉन' अपने पहले वीकएंड पर अल्लू अर्जुन की फिल्म के चौथे हफ्ते के कलेक्शन जितनी भी कमाई नहीं कर सकी है। 

Aman Gupta: अमन गुप्ता ने इंडस्ट्री के घमंडी स्टार का किया भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर चर्चा तेज

4 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मुफासा'

डिज्नी की फिल्म 'मुफासा' भी 'बेबी जॉन' पर भारी पड़ी है। इसने एक सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 74.25 करोड़ रुपये की कमाई की। आठवें दिन इसने 6.25 करोड़, नौवें दिन 9.6 करोड़ और दसवें दिन 11.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। इस तरह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। 'मुफासा' का अब तक का कुल कलेक्शन 101.85 करोड़ रुपये है। 

Box Office Collection: 'मुफासा' ने 'सोनिक 3' को दी मात, क्या 'मोआना 2' का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2, मुफासा, बेबी जॉन - फोटो : एक्स

रविवार के बॉक्स ऑफिस वॉर में किस फिल्म ने मारी बाजी? 

फिल्म रविवार का कारोबार (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2 16
मुफासा 11.75
बेबी जॉन 4.75

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें