फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: नहीं थम रहा 'पुष्पा 2' का तूफान, 'मुफासा' दिखा रही कमाल, 'बेबी जॉन' का हुआ बुरा हाल

Sun, 29 Dec 2024 07:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: 'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों के प्यार ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया है। वहीं, 'मुफासा' फिल्म भी दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।   हालांकि, 'बेबी जॉन' का टिकट खिड़की पर हाल बेहाल है। 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2, मुफासा, बेबी जॉन - फोटो : एक्स
वरुण धवन के लिए साल का आखिरी महीना अच्छा नहीं रहा। दिसंबर में रिलीज हुई उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी है। वहीं, पुष्पा 2 और मुफासा का टिकट खिड़की पर जलवा कायम है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
यह भी पढ़ें- Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
विज्ञापन

2 of 5
बेबी जॉन ने दी भाईजान को जन्मदिन की शुभकामनाएं - फोटो : इंस्
बेबी जॉन ने किया निराश
बेबी जॉन साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म थेरी का रीमेक है। मूल फिल्म को एटली ने निर्देशित किया था। वहीं, बेबी जॉन के वह निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन का तड़का भी लगाया गया था, लेकिन फिर भी यह दर्शकों  को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। 
यह भी पढ़ें-  Amitabh Bachchan: स्टार कलाकार होने के बावजूद बिग बी के साथ हुआ था दुर्व्यवहार, गेट पर ही रोक दिया था रास्ता
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन का कैसा रहा अब तक प्रदर्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। पहले दिन फिल्म ने महज 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को 57.78 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म का हाल और भी बुरा रहा। शुक्रवार को फिल्म ने तीन करोड़ 65 लाख रुपये का ही कारोबार किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 23.9 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े निराशाजनक है। पहले ही वीकएंड में ही यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई है।

4 of 5
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग
मुफासा द लायन किंग का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। पहले दिन आठ करोड़ 30 लाख रुपये से अपनी शुरुआत करने वाली यह फिल्म नौवें दिन भी शानदार कमाई करने में कामयाब रही। दूसरे शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन अब 90 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन के नौवें दिन के कलेक्शन से आगे रही। रेयान रेनॉल्ड और ह्यू जैकमैन की फिल्म ने नौवें दिन सात करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुष्पा 2 द रूल
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 129.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, चौथे हफ्ते में इस फिल्म का शानदार सफर जारी है। चौथे शनिवार को फिल्म की रफ्तार एक बार फिर से तेज नजर आई। 24वें दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई अब 1141.35 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी भाषा में फिल्म 750 करोड़ के क्लब से महज एक कदम दूर है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें