फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puspha 2-Mufasa Collection: लगातार धीमी होती जा रही पुष्पा 2-मुफासा की रफ्तार, जानें बुधवार का कलेक्शन

Wed, 15 Jan 2025 11:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Puspha 2-Mufasa Box Office Collection: पुष्पा 2 और मुफासा की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों का बुधवार को कलेक्शन कितना रहा।
 
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2, मुफासा द लायन किंग - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन पुष्पा 2 का जलवा पिछले साल से लेकर नए साल के पहले महीने में भी देखने को मिला। हालांकि, फिल्म की कमाई की गति अब धीमी होती जा रही है। वहीं, मुफासा द लायन किंग की भी कमाई में अब गिरावट आती चली जा रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को कितनी कमाई की।
Box Office: राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' ने किया निराश, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल
विज्ञापन

2 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग
मुफासा द लायन किंग भारतीय दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है। यही वजह है कि पुष्पा 2 की आंधी में भी यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में सफल रही। 
विज्ञापन

3 of 5
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई - फोटो : सोशल मीडिया
27वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 27वें दिन इस फिल्म ने 34 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 133.06 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में 150 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है।
Game Changer Box Office Day 5: 100 करोड़ी बनी रामचरण की 'गेम चेंजर', पांचवें दिन भी फिल्म ने किया संघर्ष

4 of 5
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल की रफ्तार हुई सुस्त
पुष्पा 2 द रूल का दबदबा बॉक्स ऑफिस लगभग डेढ़ महीने तक देखने को मिला। हालांकि, वक्त के साथ अब फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी होती चली जा रही है। 42 दिनों में पहली बार इस फिल्म की कमाई लाखों में हुई है। छठे बुधवार को फिल्म ने 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1223.64 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई
पुष्पा 2 को सबसे अधिक प्यार हिंदी भाषी राज्यों में मिला है। तेलुगु से ज्यादा हिंदी भाषा में इस फिल्म ने कमाई की है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा इस भाषा में कारोबार कर चुकी है।  फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें