Box Office Collection Report: फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर अपने सोमवार के कलेक्शन में पूरी तरह से फेल साबित हुई। फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं सकी है।
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, कुछ ही फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बना सकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई गेम चेंजर का हाल पहले सप्ताहांत में बेहाल हो गया। वहीं, फतेह भी टिकट खिड़की पर पानी नहीं मांग सकी। वहीं, पिछले साल रिलीज हुई दो फिल्में, पुष्पा 2 और मुफासा द लायन किंग इस साल भी कमाल दिखा रही हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितने रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
2 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर
राम चरण की 'गेम चेंजर' पर निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया था। फिल्म के चार गानों पर 75 करोड़ रुपये तक खर्च कर डाले थे। इसके अलावा रिलीज से पहले फिल्म की काफी ज्यादा हवा बनाई गई। हालांकि, यह सब कुछ फिल्म को फायदा नहीं पहुंचा सका। करीब 450 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की पहले दिन की कमाई संतोषजनक नहीं रही। इसके बाद से ही फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा। Game Changer Collection: पहले सोमवार ही खत्म हो गया राम चरण का खेल, चौथे दिन इतने करोड़ में सिमट गई 'गेम चेंजर'
विज्ञापन
3 of 6
गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंडे टेस्ट में फेल हुई राम चरण की फिल्म
अब चार दिनों की कमाई के बाद फिल्म का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि इसे कम से कम 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 21.6 करोड़ रुपये ही रह गई। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15.9 करोड़ रुपये रहा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म मंडे टेस्ट में भी फेल रही है। फिल्म के सोमवार की कमाई महज आठ करोड़ 50 लाख रुपये रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 97 करोड़ रुपये ही हो सका है। बड़े बजट की यह फिल्म चार दिन में 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है।
4 of 6
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' को बॉक्स ऑफिस पर शिकस्त का सामना करना पड़ा है। यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। पहले दिन से ही यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। सोमवार को तो फिल्म का हाल और भी बुरा रहा। चौथे दिन इस फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई सात करोड़ 60 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल
'पुष्पा 2 द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर अब भी राज कर रही है। फिल्म का जलवा छठे हफ्ते में भी बरकरार है। 40वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1221.55 करोड़ रुपये हो गई है।
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मुफासा द लायन किंग
मुफासा द लायन किंग भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म ने अब तक भारत में धांसू कमाई की है। 25वें दिन इस फिल्म ने 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 131.94 करोड़ रुपये हो गई है। संबंधित वीडियो