अपनी रिलीज के दिन से ही देसी फिल्मों पर भारी पड़ती रही हॉलीवुड की नई फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ की भारत में अब तक हुई कमाई ने रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका में जबर्दस्त कामयाब रही इस फिल्म ने दुनिया के बाकी देशों में भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। अमेरिका के बाहर जिन देशों में फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ ने सबसे ज्यादा कमाई की है, उनमें भारत का स्थान पांचवां हो गया है। हॉलीवुड फिल्मों का बड़ा बाजार बन रहे भारत में इन फिल्मों की हिंदी में होने वाली कमाई भी इस फिल्म ने एक नए स्तर तक पहुंचा दी है।