फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Wildfires: पेरिस हिल्टन से लेकर मैंडी मूर तक, लॉस एंजेलिस में लगी आग में सितारों ने खोया अपना घर

Tue, 14 Jan 2025 06:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग ने भयंकर तबाही का मंजर पेश किया है। इसने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। साथ ही, इस आग ने 4000 से अधिक इमारतों को अब तक अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक आग से बचने के लिए 1,30,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है। इस विनाशकारी घटना से न केवल आम लोग प्रभावित हुए हैं, बल्कि हॉलीवुड के कई बड़े सितारे के भी आलीशान घर जलकर राख हो गए हैं। आइए जानते हैं उन प्रमुख हस्तियों के बारे में जो इस आग से प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

2 of 9
पेरिस हिल्टन  - फोटो : इंस्टाग्राम
पेरिस हिल्टन 
पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने मालिबू स्थित घर के जलने की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “यह जानकर दिल टूट जाता है कि आज कई लोग उस जगह के बिना सो उठ रहे हैं, जिसे वह घर कहते हैं।” पेरिस हिल्टन ने यह घर साल 2021 में 80 लाख डॉलर से अधिक की कीमत में खरीदा था। यह घर उनके लिए काफी खास था, क्योंकि यहीं उनके बेटे फीनिक्स ने अपने पहले कदम उठाए थे।
विज्ञापन

3 of 9
मैंडी मूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मैंडी मूर 
एक्ट्रेस मैंडी मूर ने अपने अल्ताडेना पड़ोस की जली हुई इमारतों और धुएं से भरे आसमान की वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ समय पहले साझा किया था। उन्होंने लिखा, “यह है अल्ताडेना । पूरी तरह से तबाह हो चुका। मेरा प्यारा घर। मैं उन लोगों के लिए बहुत दुखी हूं, जिन्होंने इतना कुछ खो दिया।” इस पोस्ट में मैंडी ने यह भी साझा किया कि उनके बच्चों के स्कूल और उनके पसंदीदा रेस्तरां भी इस आग में जल गए हैं।
Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस में आग से मरने वालों का आंकड़ा 16 हुआ, 13 लापता, 10 पॉइंटस में जानिए सभी अपडेट्स

4 of 9
बिली क्रिस्टल  - फोटो : इंस्टाग्राम
बिली क्रिस्टल 
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जानिस ने अपने 45 साल पुराने घर को खो दिया। उन्होंने कहा, “यहां हमने अपने बच्चों और पोते-पोतियों को पाला। हमारे घर का हर कोना प्यार से भरा हुआ था। इन खूबसूरत यादों को कभी नहीं भुलाया जा सकता।”
विज्ञापन

5 of 9
कैरी एल्वेस  - फोटो : इंस्टाग्राम
कैरी एल्वेस 
'द प्रिंसेस ब्राइड' के अभिनेता कैरी एल्वेस ने पुष्टि की कि उनका पालिसेड्स स्थित घर आग में जलकर राख हो गया। उन्होंने लिखा, "हमें अपना घर खोने का दुख है, लेकिन हम इस विनाशकारी आग से बचने के लिए आभारी हैं।"
विज्ञापन

6 of 9
कैमरून मैथिसन  - फोटो : इंस्टाग्राम
कैमरून मैथिसन 
अभिनेता कैमरून मैथिसन ने अपने घर के जलने के बाद एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने घर के जल चुके अवशेषों से होकर गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

7 of 9
स्पेंसर प्रैट और हेइडी मोंटाग - फोटो : इंस्टाग्राम
स्पेंसर प्रैट और हेइडी मोंटाग
टीवी शो 'द हिल्स' के सितारे स्पेंसर प्रैट और हेइदी मोंटाग ने भी अपनी घर को आग में खो दिया। स्पेंसर प्रैट ने स्नैपचैट पर जल्दी से घर से बाहर जाने और अपने डिजाइनर कपड़े खोने के बारे में जानकारी दी। वहीं, हेदी मोंटाग ने नए बिस्तर और खिलौने खरीदने का वीडियो साझा किया।

8 of 9
जेम्स वुड्स  - फोटो : इंस्टाग्राम
जेम्स वुड्स 
एक इंटरव्यू में जेम्स वुड्स ने कहा, “एक दिन आप स्विमिंग पूल में तैर रहे होते हैं और अगले ही दिन सब कुछ खत्म हो जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी 94 वर्षीय पड़ोसी की मदद की और उन्हें आग से बचाया।
 
विज्ञापन

9 of 9
मेलिसा रिवर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
मेलिसा रिवर्स व अन्य
मेलिसा रिवर्स ने एक बातचीत के दौरान साझा किया कि इस आग की वजह वह और उनका परिवार भी प्रभावित हुआ है। इन मशहूर हस्तियों के अलावा, एडम ब्रॉडी, लीटन मेस्टर, रिकी लेक और जेने एइको जैसे सितारे भी इस भयंकर आग से प्रभावित हुए हैं। 
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें