क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहले दिन फिल्म का कारोबार नौ करोड़ 25 लाख रुपये रहा था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल नजर आया। शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की कुल कमाई 29.25 करोड़ रुपये हो गई है।