फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाना द्वारा टॉपलेस तस्वीर शेयर करने पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता राम कदम, बोले- हमारे हिंदू देवता...

Tue, 16 Feb 2021 11:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिहाना और बीजेपी प्रवक्ता राम कदम - फोटो : Twitter
पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर चर्चा में आईं अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार रिहाना अपने किसी बयान के चलते सुर्खियों में नहीं हैं बल्कि अपनी टॉपलेस फोटो के कारण चर्चा में आ गई हैं। रिहाना ने टॉपलेस फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम भड़क गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिहाना - फोटो : Twitter
दरअसल, पॉप सिंगर रिहाना ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो टॉपलेस हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ है। हालांकि, ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया है। लेकिन रिहाना की इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। तो वहीं अब इस पर बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Ram Kadam
रिहाना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने लिखा, 'रिहाना ने जिस तरह हमारे हिंदू देवता भगवान गणेश का मजाक उड़ाया है वह बेहद घटिया है। यह साबित करता है कि इंडियन कल्चर के बारे में रिहाना को कुछ भी पता नहीं और इसके प्रति कोई सम्मान नहीं है। उम्मीद है कि कम से कम अब तो राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस लीडर्स उनसे मदद लेना बंद करेंगे।'

4 of 5
रिहाना - फोटो : Instagram
रिहाना की इस फोटो को देकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये गलत है। इससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लोग हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। सॉरी RiRi, तुमने ठीक नहीं किया। एक ने लिखा- डूड, मैं मुस्लिम हूं फिर भी मुझे लगता है इस तरह की चीज ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिहाना - फोटो : Instagram
बता दें कि भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर रिहाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया था और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा भी की थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की थी। जिसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र था। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा था, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' रिहाना के इस ट्वीट के बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें