फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लॉकडाउन में हो रहे हैं बोर, घर बैठे ऐसे देखें हॉलीवुड की ये छह हॉरर फिल्में

Sat, 28 Mar 2020 06:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हॉलीवुड हॉरर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा फैसला किया। 15 अप्रैल तक के लिए पीएम मोदी के आदेश के चलते देश लॉकडाउन है। अचानक से सभी बाहरी काम रुक जाने से लोगों की जिंदगी रुक सी गई है। जिसके चलते लोग घरों में ऊब महसूस कर रहे हैं। इस ऊब को कम करने के लिए अमर उजाला आपको अलग अलग फिल्मों की लिस्ट बता रहा है जो आप घर बैठे देख सकते हैं। इस लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए अब बात करते हैं हॉरर फिल्मों की। इस पैकेज में हम न सिर्फ आपको चुनिंदा बेहतरीन हॉलीवुड हॉरर फिल्मों के बारे में बताएंगे बल्कि साथ ही बताएंगे कि आप उनको घर बैठे कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इसे बेहद डरावनी फिल्म कहा गया।
द कॉन्जरिंग
'द कॉन्जरिंग' एक हॉरर फिल्म की पूरी सीरीज है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी बेटियों के साथ एक फार्महाउस में रह रहे हैं। लेकिन इस फार्महाउस में काफी कुछ भूतिया देखने को मिलता है। बता दें कि फिल्म में पैट्रिक विल्सन और वेरा फरमिगा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
कर्स ऑफ चकी - फोटो : सोशल मीडिया
कर्स ऑफ चकी
अक्सर आपने बच्चों को किसी न किसी खिलौने के साथ खेलते हुए देखा होगा, लेकिन जरा सोचिए कि अगर किसी खिलौने में ही कोई भूत आ जाए तो, ऐसे ही कहानी को दिखाती है फिल्म 'कर्स ऑफ चकी'। इस फिल्म में एक डॉल को बेहद डरावना दिखाया गया है जो लोगों का बेरहमी से कत्ल करता नजर आती है। इस फिल्म को आप यू-ट्यूब पर खरीद कर देख सकते हैं।

4 of 7
the nun
द नन
हॉलीवुड की डरावनी फिल्मों की बात हो और द नन का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। 'द नन' की कहानी कोरिन हार्डी ने लिखी है, जिन्होंने 2015 में 'द हॉलो' के नाम से डेब्यू किया था। फिल्म द नन साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप यू-ट्यूब पर खरीद कर देख सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 7
Annabelle
ऐनाबेल
फिल्म ऐनाबेल भी एक हॉलीवुड की हॉरर सीरीज है। फिल्म ऐनाबेल की कहानी एक शापित गुड़िया के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी साल 1970 से शुरू होती है, जब एक महिला अपनी बेटी डोना के बर्थडे पर एक एंटिक डॉल गिफ्ट करती है। बस इसके बाद से ही घर में गड़बड़ी शुरू हो जाती हैं। इस फिल्म को आप यू-ट्यूब पर खरीद कर देख सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
insidious poster
इंसिडियस
हॉलीवुड फिल्म इंसिडियस सुपरनैचुरल पावर और पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर आधारित है। फिल्म आपको डराने में जरूर कामयाब रहेगी। फिल्म में कही न कही आपको डर जरूर लगेगा। वैसै बता दें कि ये फिल्म भी एक सीरीज है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द लॉर्ड्स ऑफ सालेम - फोटो : सोशल मीडिया
द लॉर्ड्स ऑफ सालेम
फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ सालेम' हेदी की कहानी पर आधारित है।  हेदी को अपने घर में एक लकड़ी के डिब्बे में 'द लॉर्ड ऑफ सलेम' नाम की एलबम मिलती है जिसमें एक औरत की आवाज में अजीबो गरीब आवाज कैद है। इसे सुनने के बाद हेदी की जिंदगी में अजीबोगरीब घटनाएं घटनी शुरू हो जाती हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें